Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चीन का अमेरिका को तगड़ा जवाब, दुर्लभ खनिज निर्यात पर लगाया प्रतिबंध
    दुनिया

    चीन का अमेरिका को तगड़ा जवाब, दुर्लभ खनिज निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग/वाशिंगटन। चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका को ‘जैसे को तैसा’ शैली में जवाब दिया है। चीन ने अमेरिका को किए जाने वाले दुर्लभ खनिज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के प्रशासन ने चीन को उन्नत अमेरिकी प्रौद्योगिकी की बिक्री पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी थी।द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने मंगलवार को कहा कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका को कई दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रहा है।

    चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम, एंटीमोनी और सुपरहार्ड सामग्री की बिक्री तुरंत रोकी जा रही है। अगर ग्रेफाइट का निर्यात किया भी जाएगा तो कड़ी समीक्षा के बाद। दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच इस टकराव से वैश्विक परिदृश्य बड़े बदलाव की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पहले ही अधिक कठोर नीति का वादा कर रखा है। वह चीन से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा कर चुके हैं। अमेरिका और चीन के यह प्रतिबंध ट्रंप के व्हाइट हाउस में प्रवेश के साथ और अधिक आर्थिक संघर्ष का संकेत दे रहे हैं। चीन सेमीकंडक्टर जैसी उन्नत प्रौद्योगिकी को बनाने के लिए आवश्यक दुनिया की लगभग सभी महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति का उत्पादन करता है।

    बीजिंग ने पिछले साल सेमीकंडक्टर में इस्तेमाल होने वाले गैलियम और जर्मेनियम के निर्यात को नियंत्रित करने के लिए एक कानूनी ढांचा भी विकसित किया है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यात प्रतिबंध के अधीन चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों की सूची का विस्तार करते हुए नई 140 फर्मों को जोड़ा है। ये कंपनियां कंप्यूटर चिप्स, चिप बनाने के उपकरण और सॉफ्टवेयर बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाती हैं। सभी कंपनियां चीन में स्थित हैं। इस सूची में चीनी स्वामित्व वाले ऐसे व्यवसाय भी शामिल हैं जो जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर में हैं। चीन ने इसका विरोध किया है।चीन ने भी अमेरिका में गैलियम, जर्मेनियम, एंटीमनी और सुपरहार्ड सामग्री से संबंधित दोहरे इस्तेमाल वाली वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि ये निर्यात प्रतिबंध मंगलवार से प्रभावी होंगे। इसमें अमेरिका भेजे जाने वाले ग्रेफाइट दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के लिए अंतिम-उपयोगकर्ता और अंतिम-उपयोग के लिए सख्त समीक्षा की भी आवश्यकता जताई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाली सेना प्रमुख जनरल सिग्देल 11 दिसंबर से भारत के चार दिवसीय दौरे पर 
    Next Article इस्लामाबाद में पीटीआई के हिंसक विरोध प्रदर्शन की संघीय सरकार ने जांच शुरू कराई
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version