Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाली सेना प्रमुख जनरल सिग्देल 11 दिसंबर से भारत के चार दिवसीय दौरे पर 
    दुनिया

    नेपाली सेना प्रमुख जनरल सिग्देल 11 दिसंबर से भारत के चार दिवसीय दौरे पर 

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के निमंत्रण पर नेपाली सेना के प्रधान सेनापति जनरल अशोक राज सिग्देल 11 दिसंबर को चार दिवसीय भारत यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा के दौरान जनरल सिग्देल को भारतीय सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया जाएगा, जो दोनों देशों के बीच एक पुरानी परंपरा है।

    नेपाल के रक्षा मंत्रालय ने प्रधान सेनापति जनरल सिग्देल के भारत भ्रमण के निमंत्रण को औपचारिक स्वीकृति के लिए कैबिनेट में भेज दिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के चीन भ्रमण से लौटने के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक से इस यात्रा को औपचारिक स्वीकृति दी जाएगी। नेपाली सेना मुख्यालय में सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि जनरल सिग्देल के दिल्ली भ्रमण को लेकर भारतीय सेना को जानकारी दे दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रधान सेनापति को 12 दिसंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारतीय थल सेनाध्यक्ष के जनरल रैंक की मानद पदवी प्रदान की जाएगी।

    हाल ही में 20 नवंबर को जनरल द्विवेदी ने नेपाल का दौरा किया था। इस दौरान राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें राष्ट्रपति कार्यालय में एक समारोह में नेपाल सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया। जनरल द्विवेदी ने अपने भ्रमण के दौरान प्रमुख रक्षा ठिकानों का भी दौरा किया। साथ ही राष्ट्रपति पौडेल, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से शिष्टाचार मुलाकात के अलावा जनरल सिग्देल से द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर बैठक की। भारतीय सेना प्रमुख ने नेपाल भ्रमण के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर और मुक्तिनाथ मंदिर का भी दर्शन कर विधिवत पूजा की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीआरआई पर चीन ने नेपाल के प्रस्ताव को किया खारिज, कार्यान्वयन समझौता पर हस्ताक्षर नहीं
    Next Article चीन का अमेरिका को तगड़ा जवाब, दुर्लभ खनिज निर्यात पर लगाया प्रतिबंध
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025

      मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया

      May 16, 2025

      काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version