रांची। हेमंत सरकार के कैबिनेट का विस्तार पांच दिसंबर को होना है। कांग्रेस कोटे से मंत्री पद के लिए पार्टी के आलाकमान ने अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश रांची पहुंचे।

रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कमलेश ने कहा कि मंत्री पद के लिए सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। पार्टी के विधायक दल के नेता को मंत्री पद नहीं मिलेगा। पूर्व की सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के पास जो विभाग थे, वे बकरार रखे जायेंगे। बुधवार की देर शाम तक यह सूची मुख्यमंत्री को सौंप दी जायेगी। पांच दिसंबर को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। राजभवन के बिरसा मंडप में तैयारियां भी की जा रही हैं।

इस मंत्रिमंडल विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह, कांग्रेस के चार, और राजद के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी का भी शपथ ग्रहण होगा, जो विधानसभा सत्र से पहले नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version