रांची। बेरमो के विधायक अनूप सिंह को कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया है। वहीं, झारखंड में कांग्रेस विधायक दल का नेता कौन होगा, इस पर कई दिनों से चल रहा सस्पेंस भी खत्म हो गया है। पार्टी ने पोड़ैयाहट के विधायक प्रदीप यादव के नाम पर मुहर लगा दी है। उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बाकायदा इसकी सूचना विधानसभा अध्यक्ष को दे दी गयी है। खुद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से मुलाकात करने के बाद बंद लिफाफे में प्रदीप यादव का नाम दे दिया है। इसके साथ ही उप नेता भी चुन लिया गया है।
बेरमो विधायक अनूप सिंह को कांग्रेस ने बनाया झारखंड विधानसभा में मुख्य सचेतक, प्रदीप यादव होंगे कांग्रेस विधायक दल के नेता
Previous Articleअज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या
Next Article मंईयां सम्मान योजना कोई प्रसाद नहीं उनका हक