Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लक्ष्य पूर्ण करने में असमर्थ पदाधिकारी के विरुद्ध होगी कार्रवाई : दीपक बिरुआ
    झारखंड

    लक्ष्य पूर्ण करने में असमर्थ पदाधिकारी के विरुद्ध होगी कार्रवाई : दीपक बिरुआ

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कराये जाने में आम जनों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो
    -सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें
    रांची। लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कराये जाने में आम जनों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो। पदाधिकारी प्रत्येक दिन आम जनता से मुलाकात करें एवं उनकी परेशानियों को यथाशीघ्र निष्पादित करने की दिशा में कार्य करें। उपरोक्त बातें मंत्री दीपक बिरुआ ने कहीं। मंत्री परिवहन विभाग के राजस्व संग्रहण एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दिये।

    मंत्री ने कहा कि राजस्व संग्रहण के वार्षिक लक्ष्य को चार महीने में पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी को समझें। लक्ष्य पूर्ण करने में असमर्थ पदाधिकारी के विरुद्ध समुचित कार्यवाही की जायेगी। समीक्षा के क्रम में मंत्री द्वारा टैक्स, परमिट तथा वाहनों के रजिस्ट्रेशन की काफी कमी पायी गयी, जिस हेतु निर्देश दिया गया कि गत माह में सभी प्रकार के अनिर्णय कार्यों को यथा शीघ्र निष्पादन किया जाये। सभी पदाधिकारी को वाहनों के भौतिक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। मंत्री के द्वारा चिरकुंडा, धनबाद में चल रहे चेक पोस्ट की भांति अन्य जिलों में चेकपोस्ट चालू किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।

    बढ़ती सड़क दुर्घटना पर रोक यातायात नियमों के पालन से ही संभव है। सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई किये जाने के लिए एसवीडी/ एएनपीआर/ सीसीटीवी कैमरा राज्य भर में अधिष्ठापित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

    मंत्री ने निर्देश दिया कि नये वर्ष के आगमन तथा ठंड बढ़ने के कारण घने कोहरे में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु सघन जांच अभियान चलायें एवं हेलमेट तथा सीट बेल्ट पहनने से संबंधित जागरूकता अभियान चलायें।

    मंत्री ने ग्राम गाड़ी योजना के तहत चलने वाले वाहनों का भौतिक निरीक्षण कर यात्रियों के आवाजाही हेतु सुविधा की जांच करने एवं गुड प्रैक्टिस को सामने लाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम गाड़ी में वाहनों के लक्ष्य की प्राप्ति शत प्रतिशत किये जाने से संबंधित कार्यवाही करने का आदेश दिया।

    बैठक में सचिव परिवहन विभाग, कृपानंद झा, संयुक्त सचिव, संगीता लाल, संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रवीण कुमार, उपसचिव, मनोज कुमार, अवर सचिव, इरशाद आलम, अवर सचिव, राजकिशोर कुमार, सभी जिला परिवहन प्राधिकार-सह-सचिव एवं सभी जिला परिवहन पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपनी सियासी छवि को नुकसान पहुंचा गये राहुल गांधी
    Next Article सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ किया खिलवाड़ : बिजय चौरसिया
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version