रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को स्टीफन मरांडी को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।
राज्यपाल गंगवार ने राज भवन में आयोजित एक समारोह में मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इससे पहले भी वे यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। झारखंड विधानसभा में स्टीफन मरांडी सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। वह पहली बार 1980 में विधायक चुने गये थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version