जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत कामातपाड़ा इलाके में एक घर आग में जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पीड़त निर्मल सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। वह पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। शुक्रवार को वे अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गए थे। रात को उसे पड़ोसियों ने बताया कि उसके घर में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद वे घर लौट आया। स्थानीय लोग ने आगे बुझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। आग में उनका सब कुछ जलकर राख हो गया। बर्तन-कपड़े और जरूरी कागजात जलकर राख हो गये। उसने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version