Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»निर्माण के नाम पर सड़कों पर बॉल्डर डालकर छोड़ दिया ठेकेदारों ने, पैसे के अभाव में बंद है काम
    Top Story

    निर्माण के नाम पर सड़कों पर बॉल्डर डालकर छोड़ दिया ठेकेदारों ने, पैसे के अभाव में बंद है काम

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। जिले के ग्रामीण इलाकों में मजबूतीकरण के नाम दर्जनों सड़कों पर संवेदकों ने बड़े-बड़े बॉल्डर डालकर छोड़ दिया। इसके कारण आये दिन दो पहिया वान चालक और साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

    पिछले तीन महीनों से लगभग निर्माणाधीन सभी सड़कों का यही हाल है। अक्टूबर महीने में इन सड़कों के मजबूतीकरण का काम अलग-अलग संवेदकों के जरिये शुरू किया गया। ठेकेदारों ने सड़कों को खोदकर बॉल्डर डालकर छोड दिया। पिछले तीन महीना से सड़कों का निर्माण कार्य बंद है।

    तोरपा से जरियागढ़, एरमेरे से ईचा, दियांकेल से बडरूटोली, कतारी मोड़ से सुुदारी सहित खूंटी, तोरपा, कर्रा, रनिया और मुरहू प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में सड़कों का निर्माण कार्य बंद है।

    तोरपा प्रखंड के ईचा गांव के रहने वाले दीपक गुप्ता, चमन महतो, सूरज महतो, दिंयांकेल गांव के सुमिज सोय, बडरूटोली गांव के माइकल फ्रांसिस धान और शांता सिंह कहते हैं कि सड़कों के निर्माण कार्य बंद होने से लोगों को खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर बड़े-बड़े बॉल्डर डालकर छोड़ दिये जाने से बाइक सवारों और साइकिल चलाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। आये दिन लोग दुर्घटना में घायल हो रहे है।

    लोगों का कहना है कि विधायक को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि बहुत जल्द वे विधायक को ज्ञापन सौंपकर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग करेंगे।

    सड़कों के अधूरे निर्माण कें संबंध में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष जयसवाल ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि सड़कों को अधूरा क्यों छोड़ दिया गया है। एदि पैसे के अभाव में काम ठप है, तो आखिर रकम गई कहां? उन्होंने कहा कि सरकार की गलती का खमियाजा आखिर जनता क्यों भुगते।

    विभिन्न ग्रामीण इलाकों में सड़कों के अधूरे निर्माण के संबंध में पूछे जाने पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सुशील झा कहते हैं कि फंड के अभाव में सड़कों का निर्माण कार्य बंद है। अभी कहना मुश्किल है कि विभाग को रकम कब मिलेगी। उन्होंने कहा कि पैसा मिलते ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमारवाड़ी महिला कॉलेज के पास पुलिस चला रही विशेष अभियान, छेड़खानी की घटना को लेकर बढ़ी मुस्तैदी
    Next Article 19 जनवरी को रांची से चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
    shivam kumar

      Related Posts

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025

      विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी

      June 20, 2025

      जलजमाव बना मौत का कारण, लापरवाही की भेंट चढ़ी एक ज़िंदगी

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version