Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राज्य सभा में गूंजा जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन का मुद्दा
    देश

    राज्य सभा में गूंजा जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन का मुद्दा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 4, 2024Updated:December 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को शून्य काल में जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, नशे की लत सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि शीतकालीन सत्र में उच्च सदन में आज नियम 267 के तहत पांच नोटिस मिले हैं। इनमें किसानों के एमएसपी को लेकर कोई नोटिस नहीं है, इसलिए इस मुद्दे को नहीं लिया जा सकता। इस मुद्दे पर विपक्ष के नेताओं ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर सभापति ने कहा कि कांग्रेस किसानों के मुद्दे को लेकर घड़ियाली आंसू बहाती है।

    शून्यकाल में बहस के दौरान भाजपा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन से कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। विशेष रूप से जल संकट मंड़राने लगा है। हमारे देश में पीने योग्य पानी का केवल चार प्रतिशत उपलब्ध है जबकि विश्व की 70 प्रतिशत आबादी भारत की है। जाहिर है सीमित संसाधनों में आपूर्ति का दवाब है। पीने योग्य जल तेजी से घट रहा है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए सुझाव देते हुए कहा कि अब आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। वृक्षारोपण के साथ जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग उपाय करने की जरुरत है।

    भाजपा सदस्य डॉ. लक्ष्मण ने सदन में शून्यकाल के दौरान ‘सभापति की अनुमति से उठाए गए मुद्दे’ के अंतर्गत सभी नागरिकों के लिए स्वच्छ जल तक सुरक्षित और विश्वसनीय पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपाय करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों लोग पेयजल की आपूर्ति से दूर हैं। इससे उनके स्वास्थ्य को भी खतरा पैदा हो गया है। सरकार को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए और जल संचयन की व्यवस्था करनी चाहिए ।

    भाजपा सदस्य मदन राठौर ने कहा कि राजस्थान में एमडी ड्रग्स खुले आम बेची जा रही है। गंगानगर में 25-45 साल के युवक नशे के गिरफ्त में जा रहे हैं। विशेषकर स्कूलों के बाहर ड्रग्स बेचा जा रहा है। केन्द्र सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की है। आज देश के 372 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी प्रयास के साथ 8000 स्वंयसेवक लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस को और मुस्तैद होनी की जरूरत है।मनोनीत सदस्य पीटी उषा ने सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए आरक्षित पदों पर भर्ती की मांग की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से किया सरकार बनाने का दावा, शपथ ग्रहण गुरुवार को
    Next Article राहुल गांधी का काफिला रोकने के विरोध में विपक्ष ने किया लोकसभा से बहिर्गमन
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version