Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»साइबर क्राइम से बचाव के लिए विशेषज्ञों संग वर्कशाप का आयोजन करेगा झारखंड चैंबर
    Top Story

    साइबर क्राइम से बचाव के लिए विशेषज्ञों संग वर्कशाप का आयोजन करेगा झारखंड चैंबर

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की आइटी उप समिति की सत्र 2024-25 की पहली बैठक सोमवार को चैंबर भवन में संपन्न हुई। इसमें पूरे साल की कार्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। आइटी उप समिति के चेयरमैन मनोज मिश्रा एवं अल्तमश आलम ने साइबर ठगी पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि जल्द ही साइबर क्राइम पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इसमें संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों को बुलाकर लोगों को इससे बचने के उपाय बताये जायेंगे। इसके साथ ही चेयरमैन ने साल भर होने वाले कार्यक्रम में एफजेसीसीआइ मेंबरशिप डे, टैली, मार्ग, बिजी सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग वर्कशॉप डे, सोशल मीडिया डे आयोजित कराने की भी बात कही। यह भी कहा गया कि ऐसी आइटी पॉलिसी जिससे राज्य के लोग एवं आइटी कंपनियां लाभांन्वित नहीं हो पा रहीं, उस पर संबंधित मंत्रालय एवं विभाग को एक ज्ञापन देकर त्वरित कार्रवाई करने की अपील की जायेगी।
    यह भी अवगत कराया गया कि आगामी माह में होनेवाले ट्रेड फेयर के तत्वावधान में आइटी जॉब फेयर का आयोजन भी किया जायेगा ताकि राज्य के युवाओं एवं व्यवसायियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, कार्यकारिणी सदस्य आस्था किरण, उप समिति चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा, अल्तमश आलम, सदस्य प्रमोद सारस्वत, स्वामी दिव्यज्ञान, पवन कुमार, देवनंदन उरांव, प्रवक्ता सुनील सरावगी सहित अन्य कई सदस्य भी उपस्थित थे।

    खादी मेला के आयोजन को मिले बढ़ावा
    फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की कॉटेज इंडस्ट्री उप समिति की बैठक चैंबर भवन में संपन्न हुई। इसमें मध्यम वर्ग के लोगों को स्वावलंबन की ओर प्रेरित करने हेतु एमएसएमइ के लिए सहायक योजनाओं और सहकारी संगठनों के माध्यम से उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के तरीकों पर चर्चा की गयी। यह कहा गया कि खादी मेला जैसे आयोजन को बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा सकता है, बल्कि यह स्वदेशी उद्योगों और छोटे व्यवसायियों को भी सशक्त करेगा। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्राचार कर आवश्यक कदम उठाने की भी बात कही गयी। मेले का आयोजन कर इसे सफल बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार से आर्थिक सहयोग एवं सब्सिडी के लिए आवेदन करने की बात कही गयी। युवाओं को जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार करने की बात कही गयी।
    स्वदेशी व्यापार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तक पहुंचाने हेतु रणनीति बनाने की बात पर भी चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि समय-समय पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह पहल राज्य में आर्थिक समृद्धि और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article150 वर्ष का हुआ भारत मौसम विज्ञान विभाग
    Next Article छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना अमानवीय और निंदनीय: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      तालाब में युवक के डूबने की सूचना पर लोगों की भीड़, एनडीआरएफ बुलाने को लेकर सड़क जाम

      August 20, 2025

      आवेदन लेकर थाने पहुंचे सीसीएल अधिकारी, पुलिस ने लेने से किया इनकार : जीएम

      August 20, 2025

      झारखंड के उत्तर पश्चिम जिलों में 22 को भारी बारिश की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी

      August 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव
      • बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या
      • इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए
      • संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए
      • कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version