रांची। जेएमएम की गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि अबुआ सरकार चुनाव प्रचार के दौरान किये गये हर वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि बिजली बिल माफी, मंईयां सम्मान योजना, हरा कार्ड और कृषि ऋण माफी जैसी योजनाओं को जनता का समर्थन मिला है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि रांची के आस-पास पर्यटन के इतने मौके हैं और इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इंडिया गठबंधन की जीत में दो कारणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जनता में बीजेपी के प्रति गुस्सा रहा है, बीजेपी ने जेएमएम गठबंधन सरकार को गिराने की कई कोशिशें कीं और दूसरा कारण है कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया।

कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन सोना झारखंड बनाने का वादा कर चुके हैं और इसमें सफलता मिलेगी। कल्पना सोरेन ने कहा, पीएम आवास के आवंटन में झारखंड को सबसे नीचे रखा जाता है, खेलो इंडिया में भी झारखंड को नीचे रखा जाता है। मजदूरों को भी न्यूनतम राशि दी जाती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version