रांची। झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड अब लोगों को सता रही है। राज्य के कई जिलों में रात के समय तापमान लगातार गिर रहा है। ऐसे में लोग दिन में भी अलाव जलाकर बैठने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को कांके का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि यहां का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के 7 जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है। जिसे लेकर शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 7 जिलों में बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गढ़वा, पलामू, चतरा और गुमला शामिल हैं।

बता दें कि बीते 24 घंटों में राज्य के सभी इलाके का न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री रहा। इस दौरान रांची के मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का सबसे ज्यादा ठंडा जिला गढ़वा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्यवासियों को फिलहाल इस कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। ऐसे में अगर लोगों को ठंड लग जाती है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके साथ ही लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा भी ले सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version