रांची। कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि सरकार जनभानाओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम करने के लिए संकल्पित है। सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर देने की घोषणा की है। महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कही है। उन्होंने झालको को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया।

सुरेश पासवान: राजद विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। दलितों-गरीबों के लिए योजनाएं बनायी गयी हैं। महिला समाज को सम्मान देने की बात कही गयी है। राज्य के सभी वर्ग के लिए काम किया गया है।
अरूप चटर्जी: विधायक अरूप चटर्जी ने सहारा में निवेश करने वालों के लिए बनायी गयी योजना को सराहा।

अभिभाषण में कई चीजें स्पष्ट नहीं: सरयू राय
जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि 2020 में कई बातें आयी थीं, उसका उत्तर नहीं मिला है। उस समय सभी भाषाओं के विकास के लिए आयोग बनाने की बात कही गयी थी। अब सिर्फ मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक बोर्ड और ऊर्दू अकादमी की बात कही गयी। यह चिंता का विषय है। कुछ चीजें स्पष्ट नहीं हैं। केजी से पीएचडी तक नि:शुल्क शिक्षा की बात कही गयी है, पर किसको मिलेगी यह भी स्पष्ट नहीं है। जमशेदपुर गारबेज से भरा हुआ है। आग लगी हुई है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मंईंयां सम्मान योजना पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। राज्यपाल के अभिभाषण में गंभीरता नहीं है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version