रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को दूरदर्शन एवं रेडियो पर किया गया मन की बात संबोधन अत्यंत प्रेरणादायी, महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण संबोधन होता है। श्री मरांडी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 117वें एपिसोड के प्रसारण सुनने के बाद उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं को संजोए हुए, उसकी गौरव गाथाओं के साथ सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति, बढ़ते भारत और बदलते भारत की झलक होता है। कहा कि आगामी 14 जनवरी से प्रयागराज में लग रहे कुंभ में दिखने वाली भारत की एकता और श्रेष्ठता को समाज जीवन में लगातार बनाए रखने की आवश्यकता है। हमारी विविधताएं देश की कमजोरी नहीं बल्कि विशिष्टता है, विशेषता है। यह देश विविधता में एकता का जीता जगता उदाहरण है। कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के आह्वान पर निरंतर चलते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में योगदान करने केलिए संकल्पित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति की विश्व पटल पर बढ़ती ताकत, भारत की प्रतिभाओं को मिलता सम्मान भारत को विश्व की अगुवाई के लिए तैयार कर रहा। युवाओं की ताकत 2047 में विकसित भारत के सपनो को साकार करेगा। रविवार को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में जनता के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version