Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गरीब कामगारों के लिए गेम चेंजर बनेगी पीएम विश्वकर्मा योजना: जीतन मांझी
    देश

    गरीब कामगारों के लिए गेम चेंजर बनेगी पीएम विश्वकर्मा योजना: जीतन मांझी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तराखंड के निजी दाैरे पर हैं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझीएमएसएमई में 23 करोड़ को मिल रहा रोजगार: केन्द्रीय मंत्री
    नई टिहरी। केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना गरीब और वंचित वर्ग के कामगारों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस योजना के तहत अब छोटे उद्यमियों को बिना किसी बैंक गारंटी के स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए विभागीय पोर्टल “उद्यम” पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने बताया कि अब तक देशभर में पांच करोड़ से अधिक कामगार इस पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके हैं।

    केन्द्रीय मंत्री मांझी शुक्रवार को टीएचडीसी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि वह निजी दौरे पर उत्तराखंड आए थे ताकि विभागीय योजनाओं की जानकारी ले सकें। उन्होंने बताया कि उनके गठबंधन दल भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल और अन्य लोगों ने यहां की समस्याएं साझा कीं। मांझी ने यह भी कहा कि एमएसएमई विभाग पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, और खादी ग्रामोद्योग तथा उद्योग विभागों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एमएसएमई विभाग से वर्तमान में 23 करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है और भारत की जीडीपी में इसका योगदान करीब 31 प्रतिशत है। पहाड़ी क्षेत्रों में बांस आधारित उद्योग, जंगली फल, अगरबत्ती, धूपबत्ती और अन्य उत्पादों में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अपार अवसर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विभागीय योजनाओं पर चर्चा करने की भी बात कही। इसके बाद मंत्री ने परिजनों के साथ टिहरी बांध और झील का भ्रमण किया और बोटिंग का आनंद लिया। मंत्री के टिहरी पहुंचने पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जिला महामंत्री उदय रावत और अन्य पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुंभनगरी प्रयागराज से पूरे विश्व को दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश: अरुण गिरी
    Next Article विदेश सचिव 9 दिसंबर को जाएंगे बांग्लादेश
    shivam kumar

      Related Posts

      पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की

      January 14, 2026

      2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर

      January 13, 2026

      नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी

      January 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु
      • पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version