Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कोलकाता एयरपोर्ट के 100 साल: दिसंबर मध्य में शुरू होंगी भव्य जश्न की तैयारियां
    राज्य

    कोलकाता एयरपोर्ट के 100 साल: दिसंबर मध्य में शुरू होंगी भव्य जश्न की तैयारियां

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एनएससीबीआई) अपने 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रहा है। यह हवाईअड्डा, जिसे पहले दमदम एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था, 1924 में शुरू हुआ था।

    एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के प्रवक्ता राजेश कुमार ने सोमवार को “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होकर मार्च 2025 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई खास आयोजन होंगे। 100 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए, कोलकाता एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल की आत्मा और दुनिया को जोड़ने वाला गेटवे बना रहा। यह हवाईअड्डा इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता का प्रतीक है।”

    इस मौके पर ऐतिहासिक प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पैनल चर्चाएं और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना है।

    एयरपोर्ट का ऐतिहासिक सफर
    कोलकाता एयरपोर्ट की शुरुआत 1900 के दशक की शुरुआत में कलकत्ता एरोड्रम के रूप में हुई थी। 1924 में केएलएम एयरलाइंस की फ्लाइट्स यहां नियमित रूप से उतरने लगीं। इसी साल दो मई को फ्रांस के पायलट दोइस का आगमन और 14 नवंबर को रात में पहली फ्लाइट की टॉर्चलाइट में लैंडिंग हुई।

    ब्रिटिश शासन के दौरान यह एयरपोर्ट उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला एक अहम पड़ाव था। 1929 में बंगाल फ्लाइंग क्लब की स्थापना ने इसे और खास बना दिया।

    द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह हवाईअड्डा व्यावसायिक उड़ानों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बना। 1940-60 के दशक में एयर फ्रांस, एयरोफ्लोट और पैन एम जैसी एयरलाइंस के लिए यह एक प्रमुख ठहराव स्थल था।

    1990 के दशक में इसका नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा रखा गया और इसके आधुनिकीकरण की शुरुआत हुई। 2013 में नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद यह भारत आने-जाने के लिए एक प्रमुख द्वार बन गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार अभियंत्रण विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित
    Next Article नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या, आरोप भाजपा पर
    shivam kumar

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ

      July 4, 2025

      कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version