Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»लगातार 5वें महीने बढ़ी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत, घरेलू गैस के दाम में बदलाव नहीं
    बिजनेस

    लगातार 5वें महीने बढ़ी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत, घरेलू गैस के दाम में बदलाव नहीं

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – 5 महीने में 172 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया कॉमर्शियल गैस सिलेंडर
    नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत आज से ही लागू भी हो गई है। ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में हुई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार पांचवें महीने बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमत के अनुसार अब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,802 रुपये से बढ़ कर 1,818.50 रुपये हो गई है।

    दिल्ली की तरह देश के अन्य हिस्सों में भी कॉमर्शियल सिलेंडर आज से बढ़ी हुई कीमत पर मिल रहा है। दिल्ली के अलावा अन्य मेट्रो शहरों में से कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 1,911.50 रुपये से बढ़ कर 1,927 रुपये का हो गया है। इसी तरह मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,754.50 रुपये से बढ़ कर 1,771 रुपये हो गई है। चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,964.50 रुपये से बढ़ कर 1,980.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

    कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में जहां पांचवीं बार बढ़ोतरी हुई है, वहीं 14.2 किलोग्राम वजन वाले घरेलू गैस सिलेंडर यानी रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है‌। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार पिछले साल अगस्त में बदलाव किया गया था। उस समय रसोई गैस की कीमत 100 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुई थी। उसके बाद करीब डेढ़ साल की अवधि में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 803 रुपये में मिल रहा है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। इसी तरह मुंबई में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 802.50 रुपये में और कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर 829 रुपये में मिल रहा है।

    उल्लेखनीय है कि 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल घरों में खाना बनाने के काम में किया जाता है, जबकि रेस्टोरेंट, पोल्ट्री, इंडस्ट्रीज, ट्रांसपोर्टेशन जैसे नॉन डोमेस्टिक जगह पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत आखरी बार 5 महीने पहले जुलाई के महीने में घटाई गई थी। 1 जुलाई 2024 को कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,646 रुपये थी। हालांकि अगस्त के महीने से लगातार कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से पिछले 5 महीने के दौरान दिल्ली में इसकी कीमत 172.50 रुपये बढ़ चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड कैडर के आइपीएस अजय भटनागर रिटायर, अगले दो माह में तीन डीजी होंगे सेवानिवृत
    Next Article दिसंबर के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत ने डब्‍ल्‍यूटीओ में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

      May 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 522 अंक लुढ़का

      May 13, 2025

      सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, 1,800 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version