दुमका। दुमका में एक प्राइवेट स्कूल के मालिक पर अपनी ही स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। छात्रा ने अपनी मां को यह बात बतायी, जिसने तुरंत थाने जाकर मामला दर्ज कराया। आरोपी छात्रा के साथ करीब 7 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। साथ ही उसे विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस के अनुसार, छात्रा की मां ने पिछले साल अपनी बेटी का नाम काठीकुंड के स्कूल में लिखवाया था। मई 2024 में स्कूल बंद हो गया तो संचालक ने छात्रा का नाम किसी दूसरे स्कूल में लिखवा दिया। इसके बाद संचालक ने छात्रा के लिए कमरे का इंतजाम कर दिया। संचालक ने छात्रा के साथ करीब 7 महीने तक दुष्कर्म किया। जब भी छात्रा इसका विरोध करती तो संचालक छात्रा से अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहता। छात्रा इससे डर कर किसी को भी अपने साथ हो रहे गलत काम के बारे में नहीं बता पाती थी। लेकिन बाद में हिम्मत कर छात्रा ने अपनी मां को यह बात बतायी, जिसने तुरंत थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मां के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी संचालक की तलाश शुरू कर दी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



