मेरा कोई मिशन नहीं है, मिशन यही है कि जनता का सेवा करूं: रघुवर दास
ओडिशा और मिजोरम के राज्यपाल शपथ लेंगे उसके बाद रघुवर दास फिर से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेंगे
जमशेदपुर। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शुक्रवार को अपने शहर जमशेदपुर पहुंचे। भाजपा कार्यकतार्ओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। रघुवर दास ने प्रेस से कहा कि प्रभु जगन्नाथ की पावन धरती ओड़िशा मेरा कर्म क्षेत्र रहा है और आज महाप्रभु जगन्नाथ की इच्छा से ही मैं फिर अपने जन्मभूमि और कर्मभूमि में वापस लौटा हूं। उन्होंने कहा कि एक राज्यपाल के रूप में मेरा 14 महीने का कार्यकाल रहा है और मुझे लोगों का बहुत प्यार, साथ एवं स्नेह मिला है और अब फिर मैं अपनी झारखंड की भूमि पर जनहित का कार्य करुंगा।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करूंगा और पार्टी मुझे जो भी पद प्रदान करेगी उसे स्वीकार कर पूरी तत्परता के साथ जनता की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी राजनीति में कभी कोई महत्वाकांक्षा नहीं रही। 1980 में भारतीय जनता पार्टी जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बूथ अध्यक्ष का सफर तय करते-करते दो दो बार मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष जिला महामंत्री 1995 के बाद जमशेदपुर की महान जनता ने 25 साल तक जनप्रतिनिधि का दायित्व निभाने का मौका दिया। इसके बाद मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री फिर पार्टी का दो दो बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना। मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

मेरा कोई मिशन नहीं है, मिशन यही है कि जनता का सेवा करूं। मैंने कभी पार्टी से पद नहीं मांगा पार्टी ने महसूस की तो पार्टी ने जिम्मेदारी दी। और मैने उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से जनहित और राष्ट्रहित में निभाया। पार्टी का एक सिपाही हूं, एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया। एक सामान्य कार्यकर्ता को इस शिखर तक पहुंचाया। मेरा भी बस एक ही महत्वाकांक्षा है पार्टी का सेवा करूं। उन्होंने कहा कि जैसे ही ओडिशा और मिजोरम के राज्यपाल शपथ लेंगे उसके बाद मैं भी फिर से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लूंगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version