Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थानः बोरवेल में गिरी चेतना का रेस्क्यू सातवें दिन भी जारी, 22 घंटे में 4 फीट सुरंग खोदी
    देश

    राजस्थानः बोरवेल में गिरी चेतना का रेस्क्यू सातवें दिन भी जारी, 22 घंटे में 4 फीट सुरंग खोदी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। कोटपूतली में सात दिनों से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में चेतना (3) को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। एनडीआरएफ के जवान 170 फीट गहराई में समानांतर सुरंग खोद रहे हैं, लेकिन नीचे कठोर चट्टानों के कारण खुदाई में लगातार देरी हो रही है। पिछले 22 घंटों में केवल 4 फीट खुदाई हो पाई है, जबकि अभी भी 7 फीट और खुदाई बाकी है।

    कोटपूतली के किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में 23 दिसंबर को 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर 150 फीट पर फंस गई थी। देसी जुगाड़ के जरिए रेस्क्यू टीम उसे केवल 30 फीट ऊपर लाने में सफल हो पाई। मासूम करीब 137 घंटे से भूखी-प्यासी है और बीते चार दिनों से कोई मूवमेंट नहीं कर रही है। उसकी स्थिति को लेकर अधिकारी अब कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

    रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ के 6 जवान लगे हुए हैं, जो दो-दो के बैच में नीचे जाकर काम कर रहे हैं। ऑपरेशन की जटिलता के बारे में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि यह राजस्थान का अब तक का सबसे मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन है।

    चेतना के ताऊ शुभराम ने आरोप लगाया कि अधिकारी सवालों का जवाब नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि जब भी कुछ पूछते हैं, तो कहते हैं कि कलेक्टर मैम बताएंगी। लेकिन वह अब तक हमसे मिलने तक नहीं आईं।

    रेस्क्यू टीम को गहराई में कठोर चट्टानों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम बृजेश चौधरी ने चेतना के परिजनों को बताया कि सुरंग की खुदाई में चट्टानों के कारण समय अधिक लग रहा है।

    एनडीआरएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने कहा कि हम शिफ्ट में लगातार काम कर रहे हैं। हर कोई पूरी ताकत से जुटा है, लेकिन जगह तंग है, जिससे एक बार में केवल एक ही व्यक्ति खुदाई कर सकता है। उन्होंने बताया कि जब तक मिट्टी थी, तब तक काम जल्दी हो रहा था, लेकिन चट्टानों की वजह से 15 फीट खुदाई में मशीन को पूरा दिन लग गया। अब मैनुअल खुदाई हो रही है, जिससे समय लग रहा है।

    महावीर सिंह ने यह भी बताया कि उपकरणों की कोई कमी नहीं है। जब भी जरूरत होती है, तुरंत डिमांड पूरी की जाती है। लेकिन काम की प्रकृति ऐसी है कि तेजी से काम करना बच्ची की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा हो सकता है। टीम ने अब तक 10 फीट में से 4 फीट खुदाई पूरी कर ली है और बचाव कार्य लगातार जारी है। सभी रेस्क्यूअर वेटिंग में तैयार रहते हैं ताकि कोई देरी न हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण कोरिया में धू-धू कर जला विमान, 2 को छोड़कर 179 की मौत
    Next Article दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज खिताब जीतकर कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास
    shivam kumar

      Related Posts

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025

      बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

      December 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version