Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»दक्षिण कोरिया में धू-धू कर जला विमान, 2 को छोड़कर 179 की मौत
    दुनिया

    दक्षिण कोरिया में धू-धू कर जला विमान, 2 को छोड़कर 179 की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सियोल: दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को भयावह विमान हादसा हुआ है। इसे देश का सबसे भयावह विमान हादसा कहा जा रहा है। विमान में कुल 181 में लोग सवार में थे। इनमें से 179 की मौत हो गई है। विमान में मौजूद सिर्फ दो लोगों को बचाया जा सका है। यह हादसा रविवार सुबह हुआ, जब बैंकॉक से आ रही जेजू एयर की फ्लाइट 7C2216 लैंडिंग कर रही थी। लैंडिंग के वक्त विमान आग का गोला कैसे बना, इसके पीछे कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं।

    दक्षिण कोरिया की मीडिया में बताया गया है कि दो इंजन वाला विमान बिना लैंडिंग गियर के रनवे पर फिसला और दीवार से टकराकर आग के गोले में बदल गया। स्थानीय दमकल प्रमुख ने कहा कि एक पक्षी का टकराना और खराब मौसम दुर्घटना का कारण हो सकता है। मुआन फायर स्टेशन के प्रमुख ली जियोंग-ह्यून ने कहा कि दुर्घटना का कारण खराब मौसम के साथ पक्षी की टक्कर भी हो सकती है।

    लैंडिंग गियर में खराबी वजह?
    दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि लैंडिंग गियर में खराबी इस दुर्घटना की वजह हो सकती है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा, ‘लैंडिंग गियर में खराबी के कारण फ्लाइट क्रैश लैंडिंग की कोशिश कर रही थी। इसका पहला लैंडिंग प्रयास फेल हो चुका था। ऐसा लगता है विमान रनवे के अंत तक अपनी गति कम करने में विफल रहा और एयरपोर्ट के बाहरी किनारे पर दीवार से टकरा गया।

    विमान क्रैश के पीछे कोई ठोस कारण का पता नहीं चल सका है। विमान दुर्घटना के कारण पर अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है। हादसे की जांच के बाद सही कारण की घोषणा की जाएगी। दक्षिण कोरिया के अग्निशमन विभाग की ओर से जारी किए गया बयान में बताया गया है कि एक यात्री और चालक दल के एक सदस्य को बचाया गया है।

    एयरलाइन ने क्या कहा है
    एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि विमान के पिछले वाले हिस्से से लोगों को बचाया गया है। आगे का हिस्सा पूरी तरह राख का ढेर बन गया था। विमान में सवार यात्रियों में से 173 दक्षिण कोरिया के थे और दो थाईलैंड के थे। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है।

    हादसे के बाद जेजू एयर ने भी इसके कारणों पर कोई बात नहीं की है। एयरलाइन ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हम जेजू एयर सिर झुका कर उन सभी से माफी मांगते हैं, जिनको मुआन एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे से नुकसान हुआ है। हम इस घटना पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपनी ओर से सभी मुमकिन कोशिश करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन
    Next Article राजस्थानः बोरवेल में गिरी चेतना का रेस्क्यू सातवें दिन भी जारी, 22 घंटे में 4 फीट सुरंग खोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version