देश के आर्थिक सुधारों में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नयी दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर उनके आवास जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कि मनमोहन सिंह जी का निधन संपूर्ण भारत की अपूरणीय क्षति है। मनमोहन सिंह जी इस देश में ऐसे व्यक्तित्व के रूप में जाने जाएंगे, जिन्होंने अर्थव्यवस्था की सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

देश के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में डॉ. मनमोहन सिंह जी का नाम सदैव याद किया जायेगा। एक सामान्य परिवार से उठकर एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री तक की उनकी यात्रा प्रेरणादाई है। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version