रांची। झारखंड में ठंड का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन अब इससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसी बीच 20 दिसंबर से झारखंड के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। 20 दिसंबर को कई जिलों में बारिश की संभावना है।
20 को बारिश 21 से फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, जिससे शीतलहर से लोगों के थोड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के झोंके से राहत मिली है। जिससे न्यूनतम पारा बढ़ेगा और ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि 20 और 21 दिसंबर को झारखंड में बारिश की संभावना है। झारखंड के दक्षिणी और मध्य इलाकों में हल्के या मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। जिससे इन दिनों तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 दिसंबर से फिर से ठंड बढ़ेगी, वहीं कई इलाकों में कोहरे छाये रहेंगे। वहीं 22 दिसंबर को 22 को ओड़िशा से सटे कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिससे कोल्हान के जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश होगी।