Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अनियंत्रित कार ने आग ताप रहे पांच लोगों को रौंदा, दो की मौत-तीन जख्मी
    Top Story

    अनियंत्रित कार ने आग ताप रहे पांच लोगों को रौंदा, दो की मौत-तीन जख्मी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सबनवा मोड़ के पास गुरुवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सबनवा गांव के ही अरशद खान और आशिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान खान, जहांगीर खान और हसनैन खान गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी में दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है ।एक को कम चोट आने के कारण गांव में ही इलाज किया गया। हादसे के बाद कार खाई में जा गिरी।

    घटना के बाद उग्र लोगों ने मोहम्मदगंज-जपला मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित हो गई । ग्रामीण प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे और सड़क सुरक्षा के ठोस उपायों की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।घटना के बाद कार में सवार दो में से चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी है, जिससे उसकी हालत भी गम्भीर है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। मोहम्मदगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और जाम हटाने की कोशिश की। हैदरनगर और हुसैनाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।मोहम्मदगंज सीओ रणवीर कुमार और हैदरनगर सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे औऱ लोगों को समझा कर जाम हटवाया।

    उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में प्रभावित परिवारों ने मुआवजा की मांग की प्रशासनिक पदाधिकारी ने कहा कि नियम संगत सरकारी स्तर पर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। काफी समझाने के बाद देर रात जाम हटाया गया।

    जानकारी के अनुसार गुरुवार रात सड़क किनारे कुछ ग्रामीण अलाव ताप रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित वाहन सभी को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी।

    बीस सूत्री कमेटी के अध्यक्ष जियाउद्दीन खान ने बताया कि गाड़ी का चालक फरार हो गया है, जबकि थार में बैठे एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है, वह नशे में है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

    मोहम्मदगंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाईवा से हो रही थी बालू की तस्करी, वाहन जब्त 
    Next Article यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version