Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अवैध अफीम और डोडा तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार
    Top Story

    अवैध अफीम और डोडा तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 14, 2025Updated:December 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना क्षेत्र से अफीम एवं डोडा की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नगद राशि, एक स्वीफ्ट कार और मोबाइल फोन बरामद किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 13 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कोर्रा थाना क्षेत्र के कनहरी हिल के समीप कुछ तस्कर अफीम एवं डोडा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल की ओर से कनहरी हिल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक स्वीफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार तेज गति से भागने लगे।

    पुलिस ने पीछा कर कार को रोका और उसमें सवार व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से अफीम एवं डोडा बरामद हुआ, जिसे जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान इशु कुमार सिंह उर्फ नन्हे, पटना रोड उर्जना, थाना-बरही तथा विजय कुमार गुप्ता उर्फ विक्की, रसोइया धमना, थाना-बरही, जिला-हजारीबाग के रूप में हुई है।

    पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम एवं डोडा खूंटी जिला के तमाड़ रायडीह से लेकर आ रहे थे और बरही की ओर जा रहे थे। इनके पास से अफीम 1.980 किलोग्राम, डोडा 20 किलोग्राम, नगद 5,500, एक स्वीफ्ट कार, मोबाइल फोन 03 बरामद किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक अमित आंनद ने इसकी जानकारी रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
    Next Article झारखंड के मौसम में बदलाव: ठंड से थोड़ी राहत, दो दिन बाद फिर बढ़ेगी सर्दी
    shivam kumar

      Related Posts

      नगर निगम सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही: सरयू राय

      December 14, 2025

      वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को मिलेगी मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति

      December 14, 2025

      झारखंड के मौसम में बदलाव: ठंड से थोड़ी राहत, दो दिन बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

      December 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं
      • एंबुलेंस चालकों की मनमानी और शोषण पर विधायक की कड़ी चेतावनी
      • नगर निगम सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही: सरयू राय
      • एक समय आएगा, जब कांग्रेस के लोग उस समय को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे : शेखावत
      • दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब, राजधानी में एक्यूआई 461
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version