जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर पीपल स्कूल के पीछे 32 वर्षीय शेखर सैंडिल की मंगलवार आधी रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 12:30 बजे की है। शेखर तीन गोलियां लगने से लहूलुहान मिला; एमजीएम अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
शेखर की बहन सरस्वती दास ने बताया कि वह रात में घर लौटी तो भाई खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। शेखर नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग में कार्यरत था और ड्यूटी से लौट रहा था।
परिवार ने स्थानीय युवक राहुल सिंह व उसके साथी डब्लू पर हत्या का शक जताया। राहुल पर देवनगर में अवैध दारू भट्टी चलाने का आरोप है। शेखर ने कई बार इसका विरोध किया था, जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि राहुल ने पहले भी धमकी दी थी।
थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version