Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आइएएस बिरादरी को सरयू राय की सलाह, देवघर डीसी भजंत्री के आचरण की जांच अपनी ही कसौटी पर करें
    Jharkhand Top News

    आइएएस बिरादरी को सरयू राय की सलाह, देवघर डीसी भजंत्री के आचरण की जांच अपनी ही कसौटी पर करें

    adminBy adminSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। निशिकांत दुबे-मंजूनाथ भजंत्री प्रकरण में झारखंड में नेताओं और अफसरों के बीच टकराव की स्थिति बन गयी है। देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर सांसद निशिकांत दुबे की ओर से करायी गयी प्राथमिकी से झारखंड की आइएएस बिरादरी भड़की हुई है। उधर डीसी की ओर से सांसद पर करायी गयी एफआइआर से नेताओं में भी उबाल है। बेबाक बात रखनेवाले विधायक सरयू राय अब इस मामले में कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा है कि आइएएस बिरादरी को देवघर हवाई अड्डा प्रकरण में देवघर डीसी के आचरण की जांच अपनी ही कसौटी पर करनी चाहिए। एक समिति बना कर तय हो कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नियमों के मुताबिक डीसी का कृत्य विधिसम्मत है या नहीं। सांसद के साथ ट्विट प्रतिस्पर्धा में उलझना आइएएस आचरण की सीमा मर्यादा के अनुरूप है या नहीं।

    पुलिस द्वारा या पुलिस के यहां एफआइआर नहीं हो सकती

    गौरतलब है कि देवघर एयरपोर्ट पर दबाव बना कर एटीसी क्लीयरेंस लेने के आरोप में डीसी ने निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों और सांसद मनोज तिवारी समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है। इस पर सरयू राय ने कहा कि एयरपोर्ट संबंधी सुरक्षा शिकायतों का निपटारा डीजीसीए सुरक्षा प्रभाग के नियमों के अधीन होता है। डीसी, एसपी, एमपी, एमएलए का क्षेत्राधिकार इसमें नहीं है। नियमानुसार पुलिस द्वारा या पुलिस के यहां एफआइआर नहीं हो सकती है। भारतीय प्रशासनिक या पुलिस सेवा के अधिकारी से इसकी अनदेखी की कल्पना नहीं की जा सकती है।

    डीसी और सांसद के बीच ट्विटर पर चली लंबी बहस

    डीसी और सांसद की ओर से एफआइआर होने के बाद दोनों के बीच ट्विटर पर लंबी बहस चली थी। डीसी ने ट्विट किया था कि एटीसी बिल्डिंग के अंदर बिना किसी अनुमति के यात्रियों के प्रवेश को लेकर डीसी आॅफिस को पत्र मिला है। इस पर रिप्लाई करते हुए सांसद ने कहा था कि आप किस हैसियत से एयरपोर्ट के अंदर गये थे। इस पर डीसी ने कहा कि मैंने वैध प्रवेश पास लेकर एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश किया था। डीसी देवघर हवाई अड्डे के निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं। सांसद ने फिर रिप्लाई करके कहा कि आपने राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन किया है। इसके बाद भी दोनों के बीच लंबी बहस चली।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना सामान्य नहीं, उत्साह बनाए रखने की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 12 को सुनवाई
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version