Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना सामान्य नहीं, उत्साह बनाए रखने की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना सामान्य नहीं, उत्साह बनाए रखने की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – पिछले 8 वर्षों में गरीबों के लिए बने तीन करोड़ घर में से 10 लाख अकेले गुजरात में

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रगति सामान्य नहीं है और हमें इस उत्साह को बनाए रखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी आज वर्चुअल माध्यम से गुजरात के सूरत में ओलपाड में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने कोविड-19 के दौरान सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम को लागू करने के हमारे प्रयासों की सराहना की है और जिस तरह से इसने हमें आर्थिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने में मदद की है। जीडीपी के बढ़ते आंकड़े और यूके को पछाड़ना हमारे निरंतर विकास के स्पष्ट उदाहरण हैं।

    केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के करोड़ों छोटे किसानों का कदम-कदम पर साथ देना सरकार की प्राथमिकता है। पीएम किसान सम्मान निधि ऐसा ही एक प्रयास है। इस योजना के तहत अब तक देशभर के किसानों के बैंक खातों में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

    पिछली सरकारों पर किसानों की उपेक्षा को लेकर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों के नाम पर बड़ी-बड़ी घोषणाएं होती थीं, लेकिन किसानों के खाते में कुछ पहुंचता नहीं था। लेकिन डबल इंजन की सरकार, किसानों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए काम कर रही है। इसी सच्ची नीयत के कारण ही देश का, गुजरात का किसान बार-बार हमें आशीर्वाद दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में पूरे भारत में गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए गए और इनमें से 10 लाख घर अकेले गुजरात में बने हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि वन नेशन, वन राशन कार्ड ने प्रवासी श्रमिकों को सबसे अधिक लाभान्वित किया है क्योंकि यह देश के किसी भी हिस्से में लाभार्थी को राशन वितरण की सुविधा प्रदान करता है। राज्य सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष मेगा मेडिकल कैंप सेवा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का एक तरीका है।

    उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर भविष्य का मार्ग बनाता है। इसी सोच के साथ बीते वर्षों में हमने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ जन-जागरूकता पर, बीमारियों से बचाव पर, बीमारियों को गंभीर होने से रोकने पर विशेष बल दिया है। आज पूरे गुजरात में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों का सशक्त नेटवर्क तैयार हुआ है। पिछले दो दशकों में मेडिकल कॉलेज 11 से बढ़कर 31 हो चुके हैं। एम्स भी बन रहा है और कई मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि गुलामी के समय में सूरत देश के उन पहले स्थानों में था जहां नमक कानून का विरोध हुआ था। सेवाभाव क्या होता है, सूरत के लोग बखूबी समझते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएएस स्तर के अधिकारी करें देवघर डीसी के आचरण की जांच : सरयू राय
    Next Article आइएएस बिरादरी को सरयू राय की सलाह, देवघर डीसी भजंत्री के आचरण की जांच अपनी ही कसौटी पर करें
    azad sipahi

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version