आजाद सिपाही संवाददाता
गढ़वा जिले के चिनिया में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। उधर, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। शनिवार रात गांव में दुगार्पूजा स्थल पर महाभारत धारावाहिक दिखाया जा रहा था। रात 12 बजे जब धारावाहिक खत्म हुआ तो घर जाने के दौरान नाबालिग को दो लड़कों ने जबरन उठा लिया और वहां से 200 मीटर दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। सुबह चार बजे लड़की को यह धमकी देकर छोड़ा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो हत्या कर दी जायेगी। रविवार को पीड़िता ने थाने में नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करने के एक घंटे के अंदर आरोपियों को धर दबोचा, जिसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जब जबरन ले जाया जा रहा था, तब वहां पूजा समिति के पांच-छह लोग भी थे, पर किसी ने नहीं बचाया। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में दोनों ने दुष्कर्म में संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
दुर्गा पूजा स्थल पर महाभारत देखने गयी नाबालिग से गैंगरेप, धमकी देकर भागे दो को भेजा जेल
Related Posts
Add A Comment