Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»बोर्ड निगम के लिए कांग्रेस ने 11 लोगों का नाम सीएम को भेजा सूची जारी होते ही पार्टी में घमासान के संकेत
    रांची

    बोर्ड निगम के लिए कांग्रेस ने 11 लोगों का नाम सीएम को भेजा सूची जारी होते ही पार्टी में घमासान के संकेत

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi झारखंड कांग्रेस में प्रदेश कमिटी के अलावा एक बरामदा कमिटी भी है. यह बरामदा कमिटी पार्टी के हर दिन के क्रियाकलापों का बारीकी से विश्लेषण करती है. सोमवार को मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो पर बरामदा कमिटी में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी, लेकिन मुख्य रूप से अभी कांग्रेस में बोर्ड निगम का मामला जबरदस्त तरीके से चर्चा में है कांग्रेस पार्टी की तरफ से 11 लोगों का नाम मुख्यमंत्री के पास बोर्ड निगम में शामिल करने के लिए भेजा गया है, जिसमें रविन्द्र सिंह, रमा खलखो, शमशेर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, अशोक चौधरी, जयशंकर पाठक, श्यामल किशोर सिंह, केशव महतो कमलेश, अभिलाष साहू, शशिभूषण राय और संजय ताल पासवान का नाम है, पिछले कई दिनों से कांग्रेस की बरामदा कमिटी में इसको लेकर कई तरह की चर्चा का बाजार गर्म है जो नाम भेजे गए हैं उनमें आधे से ज्यादा पुराने कांग्रेसी है और कुछ 2008 के बाद कांग्रेस में आये हैं, बरामदा कमिटी में चर्चा यह है कि बोर्ड निगम में भी वैसे लोगों को जगह मिल रही है जो पार्टी के बड़े नेताओं की दरबारी करते हैं. यह कहा जा रहा था कि उन्ही लोगों को जगह मिल रही है जो विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तो अजय और प्रदीप बतमु, राज्यसभा सांसद धीरज साहू, बंधु तिर्की के करीबी है जो बातें बरामदा कमिटी की चर्चा में सामने आ रही थी तो यह था कि बोर्ड निगम के गठन होते ही कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर घमासान तय है।
    मई के प्रथम सप्ताह में हो सकता है बोर्ड निगम का गठन होते ही कांग्रेस पार्टी में 1 बार फिर घमासान तय है।
    जानकारी के अनुसार हेमन्त सरकार मई महीने के प्रथम सप्ताह में खाली पड़े बोर्ड निगमों का गठन कर दे. बताया जा रहा है कि बोर्ड निगम में कांग्रेस कोटे में 8 और झामुमो कोटे से 10 बोर्ड निगम जाएगा. कांग्रेस पार्टी ने अपनी सूची मुख्यमंत्री को सौंप दी है. झामुमो के भीतर ही नाम फाइनल करने में देरी हो रही है. बोर्ड निगम के गठन को लेकर कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकर और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन के बीच फाइनल बातचीत हो चुकी है. अब मुख्यमंत्री के स्तर से अंतिम निर्णय लिया जाना है, उम्मीद है कि इसी सप्ताह के अंत तक सूची को फाइनल कर लिया जाएगा और मई के प्रथम सप्ताह में घोषणा कर दी जाय जानकारी के अनुसार फिलहाल इस सूची में 15-20 बोर्ड निगम और आयोग को शामिल किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूलों के समय में बदलाव, पूर्व निर्धारित समय से चल रहे
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक बनेगा ग्रीन फील्ड फोरलेन रोड तैयार हुआ डीपीआर
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version