Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दिनेश गोप की निशानदेही पर कामडारा के जंगल से डेढ़ हजार गोलियां बरामद, गुमला के बाद खूंटी के जंगलों की खाक छान रही एनआइए टीम
    Top Story

    दिनेश गोप की निशानदेही पर कामडारा के जंगल से डेढ़ हजार गोलियां बरामद, गुमला के बाद खूंटी के जंगलों की खाक छान रही एनआइए टीम

    adminBy adminMay 29, 2023Updated:May 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पीएलएफआइ सुप्रीमो को साथ लेकर हथियारों की तलाश जारी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    गुमला/खूंटी। एनआइए की टीम ने गुमला के कामडारा के सरिता जंगल से डेढ़ हजार गोलियां बरामद की है। इनकी बरामदगी पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर सोमवार को हुई। बरामद गोलियों में 7.62 एमएम की 1245 और 5.56 एमएम की 271 राउंड गोलियां हैं। दिनेश गोप ने इस गोलियों को डिब्बे में बंद कर जमीन में गाड़ कर रख दिया था। बताया जा रहा है कि उसने दो साल पहले पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद ऐसा किया था। उसने गोलियों को दफनाने वाली जगह के पास के एक पेड़ में निशान भी बना रखे थे।
    गुमला के बाद एनआइए की टीम दिनेश गोप को साथ लेकर खूंटी पहुंची। दिनेश गोप ने पूछताछ के क्रम में पीएलएफआइ से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं। इसके बाद एनआइए की कार्रवाई जारी है। पूछताछ के दौरान उसने रनिया इलाके में बेस कैंप और हथियारों का जखिरा होने की जानकारी दी है। इसके बाद एनआइए एक्शन में आयी है। पूरी टीम जंगलों की खाक छान रही है, ताकि हथियार बरामद किये जा सकें। सूत्रों के अनुसार दिनेश गोप ने एनआइए और पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उसने कामडारा, बसिया और पालकोट के इलाके में उसके साथ-साथ संगठन को मदद पहुंचाने वाले कई सफेदपोश लोगों के नाम भी बताये हैं। इनमें कई ऐसे चेहरे शामिल हैं, जो विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं। कई ठेकेदार, भट्ठा और क्रशर संचालक भी मददगारों में शामिल हैं।

    पीएलएफआइ का गढ़ रहा है सरिता गांव
    कामडारा इलाके का सरिता गांव और जंगल शुरू से ही पीएलएफआइ का गढ़ रहा है। दिनेश गोप का दाहिना हाथ माने जाने वाला शनिचर सुरीन का घर भी इसी गांव में है। अक्सर इस गांव में पीएलएफआइ उग्रवादियों का जमावड़ा लगता था। साथ ही यहीं से रणनीति तय कर पीएलएफआइ घटना को अंजाम देता था। मगर पुलिस ने 17 जुलाई 2021 को शनिचर सुरीन को खूंटी थाना क्षेत्र के रनिया और गुदड़ी जंगल में मार गिराया था। सरकार ने उस पर 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअयोध्या : सांसद बृजभूषणशरण सिंह के समर्थन में उतरे रामनगरी के संत-महंत और धर्माचार्य
    Next Article मायानगरी मुंबई की चचेरी बहनों ने अपनाया वैराग्य
    admin

      Related Posts

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025

      ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

      May 22, 2025

      झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      • भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version