Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»अयोध्या : सांसद बृजभूषणशरण सिंह के समर्थन में उतरे रामनगरी के संत-महंत और धर्माचार्य
    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या : सांसद बृजभूषणशरण सिंह के समर्थन में उतरे रामनगरी के संत-महंत और धर्माचार्य

    adminBy adminMay 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयाेध्या। अयोध्या के संत-महंत और धर्माचार्य पूरी तरह कैसरगंज सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में उतर चुके हैं। उनके समर्थन में 05 जून को राम कथा पार्क में जन चेतना रैली भी आयोजित की जाएगी।

    साेमवार काे संताें ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए कहा कि पॉक्सो एक्ट में संशोधन की जरूरत है। इसमें संशोधन किया जाए ताकि कोई निर्दाेष व्यक्ति ना फंस सके। इस संबंध में वैदेही भवन जानकीघाट में आयाेजित प्रेसवार्ता के दाैरान श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष के शिष्य व मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज ने कहा कि पॉक्सो एक्ट का दुरूपयोग कर निर्दाेष व्यक्तियों पर आराेप लगाए जा रहे हैं। उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। खासकर संत-महंत व राजनैतिक व्यक्तियों पर फर्जी याैन उत्पीड़न का आराेप लगा दिया जाता है। जबकि वह निर्दाेष रहते हैं, जिसका एक जीता-जागता उदाहरण कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं। जिनके ऊपर फर्जी याैन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिससे उनके सम्मान काे ठेस पहुंच रहा है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिसमें सम्पत्ति वाले मठाें के संताें काे भी फर्जी फंसाया गया है।

    उन्होंने कहा कि आगामी पांच जून को रामकथा पार्क की जनचेतना रैली में हम संत-महंत पॉक्साे एक्ट में संशोधन की मांग करेंगे। इस एक्ट की समीक्षा की जाए। इस दाैरान पूर्व जस्टिस, विधिवेत्ता व कानून के कई जानकार माैजूद रहेंगे। रैली में हम सभी संत-महंत पॉक्साे एक्ट काे लेकर विचार करेंगे। इसके लिए चाहे हमें धरना प्रदर्शन ही क्यों ना करना पड़े। लेकिन सरकार से संशाेधन की जरूर मांग करेंगे। यही जनचेतना रैली का उद्देश्य है।

    वहीं लक्ष्मणकिला धीश महंत मैथिलीरमण शरण महाराज ने कहा कि 05 जून का कार्यक्रम वृहद हाेगा, जिसमें अयोध्या समेत काशी, मथुरा, वृंदावन और हरिद्वार के संत-महंत, धर्माचार्य सम्मिलित हाेंगे। इसमें पॉक्साे एक्ट में संशोधन काे लेकर एक व्यापक विचार-विमर्श हाेगा। इसकाे लेकर संताें की क्या राय है। क्याेकिं फर्जी याैन उत्पीड़न के मामले में कई संत-महंत भी पीड़ित हैं।

    हनुमानगढ़ी के महंत गाैरीशंकर दास ने कहा कि हमारे यहां कुश्ती की परंपरा है। बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती संघ अध्यक्ष रहते हुए कुश्ती काे आसमान पर पहुंचाया। ऐसे व्यक्ति पर फर्जी याैन उत्पीड़न का आराेप लगाया जा रहा है। उनके ऊपर पॉक्साे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जाे बिल्कुल गलत है, मैं काेई बृजभूषण सिंह का समर्थन नहीं कर रहा हूं लेकिन जाे सच्चाई है उसे बताया।

    मंगलभवन पीठाधीश्वर महंत रामभूषण दास कृपालु ने कहा कि पॉक्साे एक्ट में संशाेधन अति आवश्यक है। जब तक इसमें संशोधन नहीं हाेता, तबतक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

    हनुमत निवास महंत डॉ मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की समस्या है। इस कानून का दुरूपयोग हाे रहा है। इसकी समीक्षा हाेनी चाहिए। सांसद बृजभूषण सिंह के ऊपर आराेप लगाए जा रहे हैं, जिसमें षड्यंत्र साफ दिखाई पड़ रहा है। हम और हमारा समाज भी इस कानून से कभी ना कभी पीड़ित रहा है। ऐसा कुचक्र देश में नही रचना चाहिए। कुचक्र रचने वालाें पर कार्यवाई हाे।

    प्रेसवार्ता में वैदेही भवन के महंत रामजी शरण, महंत बलराम दास हनुमानगढ़ी, रामकचेहरी महंत शशिकांत दास, डाड़िया महंत गिरीश दास, तुलसीदास छावनी के महंत जनार्दन दास, आचार्य सत्येंद्र दास वेदांती, पहलवान इंद्रदेव दास, पत्थर मंदिर महंत मनीष दास, बड़े हनुमान मंदिर के उत्तराधिकारी स्वामी छविरामदास दास, महंत छाेटू शरण, महंत किशाेरी शरण, नागा उपेंद्र दास, अभिषेक दास, राघव दास, आचार्य नारायण मिश्र, प्रियेश दास, महेंद्र त्रिपाठी माैजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअध्यादेश मामले पर आप को कांग्रेस का साथ मिलना मुश्किल
    Next Article दिनेश गोप की निशानदेही पर कामडारा के जंगल से डेढ़ हजार गोलियां बरामद, गुमला के बाद खूंटी के जंगलों की खाक छान रही एनआइए टीम
    admin

      Related Posts

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025

      गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी आज 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, राजस्थान के बीकानेर भी जाएंगे
      • आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर
      • पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया
      • व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप
      • नेतन्याहू का बड़ा ऐलान- “हमारा लक्ष्य स्पष्ट, गाजा अंततः इजराइली नियंत्रण में होगा”
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version