Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और दो बिल्डरों के 16 ठिकानों पर इडी का छापा
    झारखंड

    कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और दो बिल्डरों के 16 ठिकानों पर इडी का छापा

    adminBy adminMay 30, 2023Updated:May 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आयकर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर की गयी कार्रवाई
    -लाखों रुपये नगद और करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद
    -रांची के अलावा दुमका और गोड्डा में भी की गयी छापामारी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आयकर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को सुबह पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, दो बिल्डरों और चार अन्य लोगों के 16 ठिकानोें पर छापा मारा। इनमें रांची, दुमका और गोड्डा शामिल हैं। छापामारी के दौरान 20 से 25 लाख रुपये नगद और करोड़ों रुपये के निवेश के दस्तावेज बरामद किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक निदेशालय की टीम ने रांची के चेशायर होम रोड स्थित बिल्डर शिवकुमार यादव के घर और रातू रोड स्थित हाइटेन कंस्ट्रक्शन के नीरज सिंह के घर पर भी छापा मारा है। इससे पहले पिछले साल चार नवंबर को आयकर विभाग ने विधायक यादव के गोड्डा और पौड़ैयाहाट स्थित आवास, उनके निजी सहायक देवेंद्र पंडित के सरकंडा स्थित आवास और करीबी संवेदक श्यामाकांत यादव के गोड्डा स्थित आवास, होटल स्काइ ब्लू और पोड़ैयाहाट के डांडै गांव में छापा मारा था। आयकर विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि विधायक यादव ने अपने कुछ करीबियों के माध्यम से अचल संपत्ति में धन का निवेश किया है। साथ ही टैक्स चोरी के लिए गैरकानूनी तरीके अपनाये।
    बता दें कि पिछले साल चार नवंबर को विधायक प्रदीप यादव और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह के ठिकानों पर आयकर का छापा पड़ा था। प्रदीप यादव के घर से कई दस्तावेज बरामद किये गये थे। उनकी जांच के बाद आयकर विभाग ने केस को इडी को रेफर कर दिया था। उसी केस के आधार पर इडी मामले की जांच में जुटी हुई थी।

    रांची में दो बिल्डरों के यहां छापा
    इडी की टीम ने चेशायर होम रोड में बिल्डर शिवकुमार यादव और रातू रोड में हाइटेन कंस्ट्रक्शन के नीरज सिंह के यहां भी छापा मारा। यह छापामारी जमीन घोटाले के सिलसिले में की गयी। इसके अलावा धुर्वा में क्वार्टर नंबर ए/5 में भी छापा मारा गया। यह क्वार्टर देव (बिहार) के पूर्व विधायक डीके शर्मा के नाम से आवंटित है। यहां शिव वैष्णवी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लाई का आॅफिस है।

    दुमका नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के यहां छापा
    इधर दुमका में भी पेयजल और स्वच्छता विभाग के दो बड़े संवेदक अजय कुमार झा मिक्की और विनोद कुमार लाल के घर पर इडी का छापा पड़ा। विनोद कुमार लाल नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष हैं, जबकि अजय कुमार झा की पत्नी श्वेता झा नगर परिषद की अध्यक्ष रही हैं, जिनका कार्यकाल कुछ दिन पूर्व ही पूरा हुआ है। गोड्डा के चार जगहों पर इडी ने छापेमारी की। इनमें विधायक प्रदीप यादव, उनके निजी सचिव देवेंद्र पंडित, करीबी श्याम सुंदर यादव और मनोज कुमार अकेला शामिल हैं।

    छापेमारी के दौरान नोटों का बंडल फेंका गया
    भतड़िहा मोहल्ले के एक घर में छापेमारी के लिए जैसे ही इडी की टीम पहुंची, वहां से पांच-पांच सौ रुपये के दो बंडल फेंके गये। इडी ने रकम को जब्त किया है, हालांकि इडी ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्त वर्ष 2023-24 में बरकरार रह सकती है भारत के विकास की गति: आरबीआई
    Next Article आईपीएल ; ऑरेंज कैप हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने शुभमन गिल
    admin

      Related Posts

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version