Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पोरबंदर से 320 किमी दूर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, द्वारका-ओखा से 2500 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
    Top Story

    पोरबंदर से 320 किमी दूर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, द्वारका-ओखा से 2500 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

    adminBy adminJune 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सौराष्ट्र के बंदरगाहों पर 9 और 10 नंबर का सिग्नल
    -स्टैंड बाई पर एसडीआरएफ-एनडीआरएफ टीमें
    -कच्छ में 3 दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद
    अहमदाबाद। अरब सागर में निर्मित बिपरजॉय चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करने लगा है। चक्रवात का लोकेशन अभी पोरबंदर से 320 किलोमीटर, नलिया से 440 किलोमीटर और द्वारका से 360 किलोमीटर दूर है। तूफान कच्छ के मांडवी और पाकिस्तान के कराची की ओर बढ़ रहा है।

    तूफान के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने समुद्र किनारे के लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। द्वारका जिले के ओखा से 2500 लोगों को वहां से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। समीप के रूपेण बंदर प्राथमिक स्कूलों में सभी के रहने की व्यवस्था की गई है। इनमें अधिकांश वृद्ध, बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। द्वारका और ओखा से लोगों को हटाया जा रहा है। आसपास के सभी गांवों को अलर्ट कर स्थालांतरण का काम पूरी तरह से तहसीलदार की देखरेख में किया जा रहा है।

    15 जून को कच्छ व कराची के बीच पहुंच सकता है
    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जून को बिपरजॉय कच्छ के मांडवी और पाकिस्तान के कराची के बीच टकरा सकता है। इसकी वजह से गुजरात से सटे सभी समुद्री किनारों को अलर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 15 और 16 जून को कच्छ, जामनगर और देवभूमि द्वारका के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    पोरबंदर में सबसे अधिक खतरे का सिग्नल लगाया गया
    प्रशासन ने कच्छ के समुद्र किनारे के क्षेत्रों में सावधानी के तौर पर धारा 144 लगा दी है। कच्छ में प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। द्वारका, जामनगर और कच्छ के सभी बंदरगाहों पर 10 नंबर का सिग्नल लगाया गया है। पोरबंदर में 9 नंबर का सबसे अधिक खतरे का सिग्नल लगाया गया है।

    मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी
    मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने संबंधित मंत्रियों को समुद्र किनारे के जिलों की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। एक दिन पूर्व रविवार को जूनागढ़ के मांगरोल समुद्र में भारी तूफान देखा गया। 15 फीट ऊंचाई तक लहरें उठ रही थी।

    चक्रवाती तूफान को लेकर कच्छ में बचाव काम के लिए 4 टीमें आवंटित की गयी हैं। कच्छ में 2 एसडीआरएफ और 2 एनडीआरएफ की टीम आवंटित की गई है। एसडीआरएफ की एक और एनडीआरएफ की एक टीम नलिया में तैनात की गई है। वहीं, एनडीआरएफ की एक टीम मांडवी में तैनात की गई है।

    एसडीआरएफ की 25 लोगों की टीम सोमवार सुबह भुज पहुंची है। भुज में एसडीआरएफ की टीम स्टैंड बाई रखी गई है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम समुद्री क्षेत्रों में गश्त में जुट गई है। कच्छ के नलिया स्थित पिंग्लेश्वर समुद्र किनारे समुद्री पानी बाहर की ओर आने लगा है। नलिया मरीन कमांडो टास्कफोर्स आसपास के समुद्री किनारे के लोगों की मदद के लिए साधन सामग्री के साथ तैनात है।

    नलिया के समीप जखौ बंदरगाह पर एसडीआरएफ की टीम ने हालात की समीक्षा की। नलिया में लगे सभी बोर्ड हटा लिए गए हैं। कच्छ के मुंद्रा, कंडला, मांडवी और जखौ पोर्ट पर 10 नंबर का सिग्नल लगाए गए हैं। हाल कच्छ के समुद्र तटवर्ती क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा बह रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रियंका गांधी वाड्रा ने मां नर्मदा का पूजन कर किया चुनावी अभियान का शंखनाद
    Next Article रांची-मुरी सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर को बदमाशों ने जलाया
    admin

      Related Posts

      नालंदा में जल निकाय गणना को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, सिंचाई योजनाओं पर दिया गया जोर

      September 10, 2025

      शॉर्ट सर्किट से डीआरसीसी में लगी आग, दस्तावेज और डेटा जलकर खाक

      September 10, 2025

      माधव झा आजाद का एलान: सनातन मूल्यों पर हमला अब बर्दाश्त नहीं होगा

      September 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी और ट्रंप जल्द कर सकते हैं टैरिफ मुद्दे पर बातचीत, व्यापार समझौते की उम्मीद
      • ‘बागी 4’ की कमाई में आई गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती रफ्तार
      • अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
      • भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, फिच ने जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया
      • नालंदा में जल निकाय गणना को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, सिंचाई योजनाओं पर दिया गया जोर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version