Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार के नालंदा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, राहत और बचाव कार्य जारी
    बिहार

    बिहार के नालंदा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, राहत और बचाव कार्य जारी

    adminBy adminJuly 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना (बिहार)। बिहार के नालंदा जिले में चार साल बच्चा बोरवेल में रविवार को गिर गया। वह डोमन मांझी का पुत्र शिवम कुमार है। शिवम 150 फीट गहरे बोरवेल में खेलते-खेलते गिर गया। हालांकि, वह 60 फीट गहराई पर फंसा है। बोरवेल से उसके रोने की आवाज आ रही है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। बच्चे को पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है। बोरवेल में कैमरे से बच्चे की निगरानी की जा रही है।

    बताया गया है कि शिवम दोस्त के साथ खेल रहा था। इस दौरान वह बोरवेल में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चे ने इसकी जानकारी उसके माता-पिता को दी। धीरे-धीरे ग्रामीणों का हुजूम मौके पर पहुंच गया। पटना से पहुंची एनडीआरएफ की टीम बच्चे को निकालने के प्रयास में जुट गई। मौके पर हर कोई बच्चे की सलामती की दुआ करता नजर आया।

    नगर पंचायत नालंदा के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नलिन मौर्य रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बोरवेल यहां के किसानों ने बोरिंग के लिए बनाया था लेकिन यहां बोरिंग नहीं लग पाया तो वो दूसरे जगह बोरिंग लगाने में जुट गए और इस बोरवेल को बंद करना भूल गए। इसी कारण आज यह बड़ा हादसा हुआ है। बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने और निकालने के लिए जेसीबी मशीन को बुलाया गया है। बच्चे के परिवार में चीख-पुकार मची है।

    थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वरीय पदाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई है। राहत और बचाव काम जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल प्रदेश में मानसून की सामान्य से 147 फीसदी अधिक वर्षा, 5480 जगह भूस्खलन
    Next Article पंचतत्व में विलीन हो गए बेगूसराय की पत्रकारिता के आधार स्तम्भ ”बाबा” गुणानंद मिश्र
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version