Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोलकाता में गरजे अमित शाह, 2024 में फिर से मोदी सरकार, 2026 में ममता की विदाई
    Breaking News

    कोलकाता में गरजे अमित शाह, 2024 में फिर से मोदी सरकार, 2026 में ममता की विदाई

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कोलकाता में भाजपा की बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल की जनता केंद्र की सत्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वापसी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा है कि 2026 में बंगाल के लोग ममता बनर्जी को विदा कर देंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

    शाह ने कहा, ‘ममता दीदी का समय खत्म हो चुका है, 2026 के चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।’ उन्होंने कहा, ममता बनर्जी सोनार बांगला और मां माटी मानुष के नारे के साथ कम्युनिस्टों को हटाकर सत्ता में आईं, लेकिन बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। आज भी बंगाल में घुसपैठ, तुष्टिकरण, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार हो रहा है। मैं आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में यहां भाजपा सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में डाल कर फिर से मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए।

    उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर बंगाल को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा, “27 साल बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन रहा और ममता बनर्जी का तीसरा कार्यकाल। दोनों ने मिलकर बंगाल को बर्बाद कर दिया। पूरे देश में चुनावी हिंसा सबसे ज्यादा बंगाल में होती है। ममता बनर्जी बंगाल में घुसपैठ रोक नहीं पाई हैं। प्रदेश में खुलेआम घुसपैठियों को वोटर कार्ड और आधारकार्ड बंट रहे हैं और ममता बनर्जी चुप बैठी हैं।

    बंगाल बम धमाकों से गूंज रहा है
    अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में हुए कई ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जिस बंगाल में कभी रवीन्द्र संगीत सुनाई पड़ता था, आज वहां बम धमाकों की गूंज है। पूरे देश से गरीबी खत्म हो रही है, लेकिन बंगाल में गरीबी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

    ममता सरकार भ्रष्ट है
    ममता बनर्जी की सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा,” बंगाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मोदीजी ने पूरे देश से आतंकवाद को समाप्त किया है। कश्मीर से जिस अनुच्छेद-370 को हटाने के लिए बंगाल के सपूत श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने बलिदान दिया था, उसे मोदीजी ने समाप्त किया। वामपंथी उग्रवाद को समाप्त किया। भारत के तिरंगे को चंद्रयान 3 के माध्यम से चांद पर पहुंचाया। नई संसद बनाई और देश के अर्थतंत्र को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर पहुंचाया है।

    वोट से लेंगे कार्यकर्ताओं की हत्या का बदला
    पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इसके लिए हिंसक रास्ता अख्तियार नहीं करना है। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के जितने भी कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा गया है, उनका बदला इस बार चुनाव में वोट के जरिए लेना होगा। 2026 में ममता बनर्जी की सरकार की विदाई होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंदिर जैसे मुद्दों पर कार्रवाई से पहले जनप्रतिनिधियों से बात करें: संजय सेठ
    Next Article प्रधानमंत्री ने जाना मजदूरों का हाल, सीएम धामी ने सौंपा 1 लाख का चेक, एम्स में होगा
    azad sipahi

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
      • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
      • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version