Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»ब्लॉग»डायलन को नहीं,साहित्य को है नोबेल की दरकार
    ब्लॉग

    डायलन को नहीं,साहित्य को है नोबेल की दरकार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 21, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रभु जोशी: यह साहित्य के आगत का बहुत दरिद्र-दृश्य है कि एक कमजोर बौद्धिक आधार वाले भारतीय समाज में, उसकी समझ की चकरी कभी भी और किसी भी दिशा में घूमती रह सकती है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि उसकी डोर अब सोशल मीडिया के हाथ में है, जो पल-प्रतिपल करवटें बदलता रहता है। जैसे ही अमेरिकी पॉपुलर गायक बॉब डायलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई, हमारे यहां लगे हाथ देसी बॉब डायलन ढूंढ़े जाने लगे। यहां तक कि कुछेक की तो कब्रें खोदकर उन्हें माला पहनाने की तैयारी होने लगी तो मंच के कुछ जीवित-महानों को, सोशल मीडिया के घोड़े की पीठ पर बैठाकर अश्वमेघ की ध्वजा पकड़ाकर संसार भर में चक्कर काटने भेज दिया गया। तीसरे-चौथे दर्जे के तुक्कड़ गलेबाजों ने तो स्वयं ही कंठहार अपने गले में डाल लिया। यह सच है कि बॉब डायलन विकसित राष्ट्र व समाज के एक बहुत लोकप्रिय गायक एवं गीत लेखक हैं।

    बेशक उन्होंने खासकर साठ के दशक में वामपंथी रुझान के व युद्धविरोधी गीत लिखे और गाए हैं, तथा वे अधिकतम लोगों तक अपनी अधिकतम संप्रेषणीयता भी रखते हैं, लेकिन इसे क्या टेंडिशियस-राइटिंग से ऊपर का दर्जा दिया जा सकता है? कहना ना होगा कि बॉब डायलन तो स्वयं को गायक व डांसमैन कहते रहे हैं। उन्हें अपनी पॉपुलर गायन-विधा के लिए 1991 ग्रैमी अवार्ड दिया जा चुका है। वे आॅस्कर भी प्राप्त कर चुके हैं तथा रॉक एंड रोल हाल आॅफ फेम में वे 1988 में ही शामिल कर दिये गये थे। लेकिन वह अपने समूचे गाये और लिखे हुए से केवल पॉपुलर में पूजनीय हो सकते हैं, साहित्य में नहीं। उन्हें साहित्य का नोबेल दिया जाना ऐसी घटना है, जिससे कई सवाल उठते हैं। बहरहाल, हमें नहीं भूलना चाहिए कि बॉब डायलन प्रथमत: तो गायक हैं और उनकी इस मेधा ने ही उन्हें गीत लेखक भी बनाया। इसलिए उन्हें साहित्य के सम्मान के दायरे में शामिल करने में कुछ अहम बातों पर विचार करना जरूरी होगा।

    मसलन, ये स्पष्ट है कि अब संगीत तकनीक के प्रवेश के बाद मात्र संयोजन में बदल गया है और उसने सृजन का वह सम्मान खो दिया है। वह बुनियादी रूप से टेलीविजन माध्यम के बढ़ते वर्चस्व के बाद एक देखी और सुनी जा सकने वाली विधा है, जो व्यवसाय के शिखर की सीढ़ियां चढ़ती हुई पॉपुलर की प्रतिमा की गढ़ंत अर्जित कर लेती है। एंड्रयू रस ने अपनी पुस्तक नो रिस्पेक्ट में पॉपुलर के समक्ष, जेन्युइन की अवमानना के जख्मों पर उंगली रखकर चेताया था कि हम एक नयी रुग्णता के निकट हैं और हमारे उत्कृष्ट साहित्यिक मूल्य ‘मास कल्ट और मिड-कल्ट के बीच मार दिए जाएंगे। साहित्य एक दिन घुटकर अपना दम तोड़ देगा।
    दुनिया का इकलौता यही पुरस्कार है, जो साहित्य के लिए सम्मानजनक सार्वदेशीय स्वीकृति बनाने वाला रहा है, किंतु वह इस घटना के बाद से ‘पॉपुलर कल्चर की करंसी” में बदल गया है। यह मनोरंजनमुखी दृष्टि के समक्ष साहित्य की सबसे लज्जास्पद पराजय है। क्या नोबेल के निर्णायकों के समक्ष संसारभर की साहित्यिक बिरादरी में एक भी ऐसा वास्तविक लेखक-कवि नहीं था, जो वे एक पॉपुलर की विधा के व्यक्ति को चुनने हेतु विवश हो गए? क्या समिति को अपनी दृष्टि ‘तीसरी दुनिया” के लेखकों की तरफ नहीं डालनी चाहिए थी, जिनका प्रतिनिधित्व नोबेल-पुरस्कार के लिए हमेशा न्यूनतम ही रहा है? नोबेल समिति को सोचना चाहिए था कि अनेक पुरस्कारों से सम्मानित बॉब को साहित्य के नोबेल सम्मान की जरूरत नहीं है। लेकिन ‘साहित्य” को नोबेल की बहुत जरूरत है, क्योंकि वह धीरे-धीरे हाशिए पर धकेला जा रहा है और उसने इस वर्ष से तो इस पर से अपने दावे को खोने की शुरूआत कर ही दी है। हिंदी में एक कहावत है – बुढ़िया मर गई, कोई बात नहीं, लेकिन मौत ने घर देख लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा के सत्तर साल
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआइ को दिया बड़ा झटका
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    May 19, 2023

    अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

    May 19, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
    • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
    • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
    • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
    • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version