Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»देवघर»सीएम ने किया श्रावणी मेला का उद्घाटन, कहा
    देवघर

    सीएम ने किया श्रावणी मेला का उद्घाटन, कहा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 10, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर: बाबानगरी में श्रावणी मेला 2017 रविवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांवरिया पथ स्थित झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा में रविवार को आयोजित समारोह में श्रावणी मेला का उद्घाटन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 9 बार कांवर लेकर बाबाधाम आये हैं। बाबा के आशीर्वाद से ही उन्हें राज्य का मुख्य सेवक बनने का मौका मिला। श्रावणी मेला में कांवर यात्रा के दौरान महसूस किया है कि इसमें जात-पात, ऊंच-नीच का कोई भेदभाव नहीं रहता। सामाजिक एकता दिखायी पड़ती है।
    झारखंड में बनेगा आध्यात्मिक सर्किट : सीएम ने कहा कि देवघर देश में हीं नहीं, अपितु विश्वस्तर पर प्रसिद्ध है। यहां सुल्तानगंज से 105 किमी दूर बैद्यनाथ धाम तक कांवरिया भक्तों का जत्था चलता है। 105 किमी की यह यात्रा दुनिया की सबसे लंबी आध्यात्मिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि पवित्र नगरी बैद्यनाथ धाम के अगल-बगल में तपोवन, त्रिकूट, नौलखा मंदिर और बासुकीनाथ धाम आदि आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र हैं। झारखंड सरकार इस क्षेत्र को आध्यात्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित कर आध्यात्मिक सर्किट बनायेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा में एक माह तक कठिन परिश्रम करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
    61 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास : सीएम ने इस अवसर पर देवघर नगर निगम के तीन, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के दो, राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम की एक, पथ निर्माण विभाग की एक, जिला परिषद की एक तथा ग्रामीण अभियंत्रण संगठन की दो योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। सभी योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि 61 करोड़ 24 लाख 99 हजार रुपये है।
    राज्य की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की सीएम ने : इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने देवघर श्रावणी मेला 2017 के शुभारंभ के अवसर पर द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की तथा राज्य के लिए सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। ‘घरे बिराजे गौरा साथ बाबा भोला नाथ गीत’ के गायक कन्हैया खवारे ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री सीपी सिंह, राज पलिवार एवं रणधीर सिंह ने भी सीएम के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की ।

    कोई परेशानी हो, तो फेसबुक पर जानकारी दें श्रद्धालु
    मुख्यमंत्री ने कहा है कि देवघर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई हो, तो वे फेसबुक के माध्यम से मुझे सूचित करें, तुरंत निराकरण होगा। उन्होंने कहा कि भक्तों की श्रद्धा और विश्वास में हमारी पूर्ण आस्था है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु की पूजा की जाती है और गुरु ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश के समान होते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री के रूप में एक युग पुरुष का अवतरण हुआ है, जिनके द्वारा भारत को पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिस्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू, राबड़ी और तेजस्वी की गिरफ्तारी कभी भी!
    Next Article कभी फीस के पैसे नहीं, आज हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

    May 8, 2025

    देवघर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, हंगामे के बीच पहुंचे विधायक, मंत्री हफीजुल भी पहुंचे

    April 20, 2025

    मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

    April 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
    • सड़क हादसे में दो की मौत
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
    • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
    • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version