-आठ देशों की टीम ओलंपिक में क्वालीफाइ के लिए आपस में भिड़ेंगी
रांची। हॉकी का महामुकाबला शनिवार से रांची में शुरू हो रहा है। यह मुकाबला 13 से 19 जनवरी तक ओलंपिक क्वालीफाइ के लिए होगा। सभी मैच एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में खेले जायेंगे। इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के साथ आठ देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, इटली, चीली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स आॅफ अमेरिका की टीमें शामिल हैं। इनमें टॉप तीन टीमें पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाइ करेंगी। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एफआइएच ओलिंपिक क्वालिफाइ का उद्घाटन करेंगे। विकास आयुक्त अविनाश कुमार, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने राजभवन पहुंच कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया।
इटली की टीम ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा
रांची। हॉकी के महामुकाबले से पहले टीमों में जोश है। सभी आठ देशों की टीम प्रतियोगिता में बेतहर प्रदर्शन के लिए मैदान में खूब पसीना बहा रही हैं। इस बीच खाली समय में खिलाड़ी रांची की गलियों और पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठा रहे हंै। इसी क्रम में इटली की टीम शुक्रवार को जगन्नाथपुर मंदिर पहुंची। भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजन किया। सभी ने फोटो और सेल्फी भी ली।