Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»तोरपा विधायक ने गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए किया भूमि पूजन
    झारखंड

    तोरपा विधायक ने गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए किया भूमि पूजन

    adminBy adminMarch 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने बुधवार को कर्रा प्रखंड के डेहकेला गांव में जल जीवन मिशन के तहत गोविंदपुर एवं सन्निकट ग्राम ग्रामीण जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। 17 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस जलापूर्ति योजना के तहत गोविंदपुर, डेहकला और जरिया में तीन जलमीनारों का निर्माण कराया जाएगा और 38 टोलों के 2418 घरों में नल से जल पहंचाया जाएगा। सितंबर 2024 तक योजना का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा।

    मौके पर स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ और विकसित राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। दूषित पानी से लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन के तहत पूरे देश के हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाएगी। विधायक ने कहा कि जब भी सरकार कोई योजना गांव में देती है तो लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखें और कोई अनियमितता होने पर इसकी जानकारी उन्हें दें।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईंद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी कार्यशैली से पूरी दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आनेवाले लोकसभा चुनाव में हमें एक बार फिर भाजपा को मजबूत करना है, ताकि हमार देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हो सके।

    भाजपा नेता ब्रजेंद्र हेमरोम ने कहा कि प्रधानमंत्री को हर समय देश की चिंता रहती है जबकि विपक्ष के लोगों को अपने परिवार की चिंता रहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह ने कहा गांव और गरीबों के विकास के हमें केंद्र में भाजपा की सरकार का लाना ही पड़ेगा।

    इस मौके पर राम लखन सिंह, शिव कुमार केसरी, सुधीर सिंह, नीलांबर सिंह, विनय गुप्ता, गोविंदपुर की मुखिया मीना देवी, सीमा देवी, रेशमी देवी, विनोद सिंह खिलेश्वर गोप सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएसएस महिला कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित
    Next Article बिरसा मुंडा से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित किया जायेगा: अर्जुन मुंडा
    admin

      Related Posts

      राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा- शाम को गठबंधन की बैठक, रात्रि भोज में होगा फैसला

      June 7, 2026

      लोधी समाज ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक सरयू राय से लगाई गुहार

      June 7, 2026

      झारखंड दौरे के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ और बोकारो में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

      June 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा- शाम को गठबंधन की बैठक, रात्रि भोज में होगा फैसला
      • एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी पर खरगे का केंद्र पर हमला, बोले- बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम जनता का बजट
      • लोधी समाज ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक सरयू राय से लगाई गुहार
      • झारखंड दौरे के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ और बोकारो में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
      • कांग्रेस नेता परविंदर सिंह ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version