Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बिरसा मुंडा से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित किया जायेगा: अर्जुन मुंडा
    Jharkhand Top News

    बिरसा मुंडा से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित किया जायेगा: अर्जुन मुंडा

    adminBy adminMarch 6, 2024Updated:March 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रत्याशी के रूप में नाम घोषित होने के बाद पहली बार खूंटी पहुंचे अर्जुन मुंडा

    खूंटी। भगवान बिरसा मुंडा के के जीवन से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थलों उलिहातू, डोंबारी, चलकद, एटकेडीह आदि गांवा को टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित किया जायेगा। ये बातें केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने कहीं। खूंटी से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नाम घोषित होने के बाद पहली बार बुधवार को खूंटी पहुंचे अर्जुन मुंडा खूंटी परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    मंत्री ने कहा कि जंगलों के बीच जन्म लेकर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उलगुलान का बिगुल फूंकने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को देश-दुनिया के लोग यहां आकर अच्छी से जान सकें, उनकी गाथा को समझ सकें और यह महसूस कर सके कि समुचित संसाधनों एवं सुविधाओं के अभाव के बावजूद कैसे एक वीर योद्धा ने ब्रिटिश हुकूमत की चूलें दिला दी थी। इसे लेकर बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थलों को टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित करने का निर्णय सरकार ने लिया है। इसके लिए प्रथम फेज में 40 करोड़ से अधिक की राशि उपलब्ध करा दी गई है।

    योजना के क्रियान्वयन के लिए कंसल्टेंट भी नियुक्त कर दिया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही खूंटी जिला के सभी प्रखंडों में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इन विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसे लेकर झारखंड में ढाई सौ शिक्षकों की नियुक्ति भी कर ली गई है। जनजातीय बहुल इलाकों के लिए यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। खूंटी में पांच वर्ष बाद भी शहरी जलापूर्ति योजना का काम पूरा ना होने के सवाल पर अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार के पाले में गेंद डालते हुए कहा कि योजना के लिए समय पर केंद्र से राशि उपलब्ध करा दी जाती है, लेकिन धरातल पर योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकार को ही करना पड़ता है। राज्य सरकार को यह देखना चाहिए कि योजना का क्रियान्वयन समय पर हो, ताकि समय से लोगों को उसका लाभ मिल सके। सांसद द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र खूंटी में नहीं रहने यहां से दूरी बनाए रखने के कांग्रेस नेताओं के आरोप पर केंद्रीय मंत्री ने अधिक कुछ न कहते हुए कहा कि जनता के बीच में हैं, जनता के बीच में रहे हैं और जनता के बीच में रहेंगे। अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोविड.19 के दौरान जब देश दुनिया में स्थित भयावह थी, ऑक्सीजन की जरूरत महसूस की जा रही थी, वैसे समय में लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से खूंटी में राज्य का पहला ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था।

    बाइपास सड़क निर्माण के लिए औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है

    खूंटी में बाईपास सड़क के स्थानीय लोगों की मांग के संबंध में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इसकी औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है। बाइपास सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे भी बढ़ चुकी है। मंत्री ने कहा किजल्द ही इस विषय पर और जानकारी लोगों को मिल जाएगी।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतोरपा विधायक ने गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए किया भूमि पूजन
    Next Article भाजपा का मतलब है भ्रष्टाचारी जोड़ो पार्टी: झामुमो
    admin

      Related Posts

      झारखंड की शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान, कोलकाता-श्रीलंका फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन

      June 7, 2026

      मांडर सामूहिक दुष्कर्म मामलाः रात भर चली छापेमारी में आठ गिरफ्तार, प्रेमी के कहने पर हुआ था दुष्कर्म

      June 7, 2026

      राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा- शाम को गठबंधन की बैठक, रात्रि भोज में होगा फैसला

      June 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान, कोलकाता-श्रीलंका फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन
      • टॉप 10 में शामिल सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ से अधिक गिरा
      • घरेलू सर्राफा बाजार में थमा नहीं गिरावट का दौर, सोना और चांदी की घटी चमक
      • मांडर सामूहिक दुष्कर्म मामलाः रात भर चली छापेमारी में आठ गिरफ्तार, प्रेमी के कहने पर हुआ था दुष्कर्म
      • राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा- शाम को गठबंधन की बैठक, रात्रि भोज में होगा फैसला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version