Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल गांधी ने कहा, नीतीश ने पूरे बिहार को धोखा दिया
    Top Story

    राहुल गांधी ने कहा, नीतीश ने पूरे बिहार को धोखा दिया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 27, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “बुधवार को रातभर चले सियासी ड्रामे के बाद नीतीश कुमार ने गुरुवार को छठी बार सीएम पद की शपथ ली। वहीं, सुशील मोदी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य में एक बार फिर से भाजपा-जदयू की सरकार बन गई है।”

    इससे पहले बुधवार को नीतीश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार की राजनीति में जैसे भूचाल आ गया। नीतीश ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ अपने 20 महीने पुराने महागठबंधन से खुद को अलग करते हुए राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश के इस्तीफे की घोषणा के कुछ ही देर बाद भाजपा ने उन्हें बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी।

    दरअसल, बिहार में हुए इस राजनीतिक हलचल के बाद देश की बड़ी पार्टियों के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटे। बिहार में तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। राहुल ने कहा है कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस और महागठबंधन को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि हमें पहले से पता था कि नीतीश बीजेपी के साथ जाना चाहते हैं।

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने कहा, ‘सत्ता के लिए व्यक्ति कुछ भी कर जाता है, इसके लिए कोई नियम और विश्वसनीयता नहीं है। राहुल ने कहा कि 3-4 महीने से हमें पता था ये प्लानिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए व्यक्ति कुछ भी कर जाता है।

    राहुल ने कहा कि नीतीश जी को सांप्रदायिक

    लोगों के खिलाफ

    लड़ाई के लिए जनादेश दिया गया था, लेकिन अब उन्होंने अपनी निजी राजनीति के लिए उनके साथ हाथ मिला लिया है।

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को भारी दु:ख हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी नीतीश का नेता के तौर पर सम्मान करती है।

    कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने उन राज्यों को अस्थिर करने के लिए सभी रणनीतियों की कोशिश की, जहां विपक्ष की सरकार थी।

    कांग्रेस के प्रवक्ता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा है, ‘एक बार फिर से बिहार में राज्यपाल जी ने सरकारिया कमीशन और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया है Single largest party RJD को मौका नहीं दिया गया है। BJP का प्रजातंत्र में विश्वास न पहले था न अब है। इस कृत्य के लिए धिक्कार है।’

    एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता दिग्विजय ने कहा, ‘नीतीश जी का कदम निराशाजनक है। क्या महागठबंधन करने के पहले लालू जी के परिवार के बारे में उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी? नीतीश जी बिहार की जनता ने महागठबंधन को चुना है और भाजपा/मोदी के विरोध में। नैतिकता यह कहती है कि आप पुनः बिहार की जनता का जनादेश लें’।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘कोई संजय सिंह से कहे कि वे नीतीश को दिया ईमानदारी का सर्टिफिकेट वापस लें।’

    वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने नीतीश और सुशील कुमार मोदी की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रिश्ता मुबारक.. खुश रहो, आबाद रहो और अब साथ रहो’।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्विटर पर लिखा, ‘अवसरवादी राजनीति और नेताओं का कुरूप चेहरा दिख रहा है। सत्ता के लिए समर्थन लेना और सत्ता के लिए धोखा देना’।

    बिहार में आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘नीतीश ने चुपचाप शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्य में हम बड़ी पार्टी हैं’। उन्होंने कहा कि राज्य में आनन-फानन में सरकार बनी। उन्होंने कहा, नीतीश को देश और बिहार की जनता की फिकर नहीं है, सिर्फ कुर्सी की फिकर है।

    वहीं, आरजेडी के मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव पर आरोप तो बहाना था नीतीश को बीजेपी की गोद में जाना था।

    साथ ही, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, ‘ना ना करते, प्यार तुम्हीं से कर बैठे, करना था इनकार मगर इक़रार तुम्हीं से कर बैठे’।

    वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा, ‘बधाई हो पीएम मोदी जी। नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लिया। दोस्त बने दुश्मन, फिर दोस्त बने नीतीश कुमार।’

    अली अनवर ने कहा, ‘जेडीयू ने जिन कारणों से अलग होने का फैसला किया था वह कारण अभी भी बने हुए हैं’। मेरा जमीर बीजेपी के साथ जाने की इजाजत नहीं देता’। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने उन्हें उनकी बात रखने का मौका दिया तो वह जरुर अपनी बात पार्टी के सामने रखेंगे’।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में आधे से ज्यादा मुसलमान झेलते हैं भेदभाव, ट्रंप पर नहीं है भरोसा: सर्वे
    Next Article तमिलनाडु में PM मोदी: प्रधानमंत्री ने किया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक का उद्घाटन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

    May 20, 2025

    आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

    May 20, 2025

    जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

    May 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
    • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
    • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
    • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
    • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version