Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कांग्रेस का सरकार पर गोरक्षकों को प्रोत्साहित करने का आरोप
    राजनीति

    कांग्रेस का सरकार पर गोरक्षकों को प्रोत्साहित करने का आरोप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 31, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  कांग्रेस ने सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पर गोरक्षकों को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है। भीड़ द्वारा हत्या की घटना पर चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खगड़े ने कहा, सरकार अप्रत्यक्ष तौर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गोभक्तों (गोरक्षकों) के समूहों को प्रोत्साहित कर रही है।

    उन्होंने सरकार से हिंदुस्तान को ‘लिंचिस्तान’ में तब्दील नहीं करने का आग्रह किया।

    खड़गे ने कहा, हिंदुस्तान में ‘लिचिंस्तान’ मत बनाइए।

    उन्होंने कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की जा रही हत्या की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।

    झारखंड व मध्य प्रदेश में भाजपा सरकारों की निंदा करते हुए कांग्रेस ने कहा, झारखंड व मध्य प्रदेश भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने का केंद्र बन चुके हैं।

    खड़गे ने गोमांस ले जाने के संदेह में तथा मवेशियों को ले जाते समय गोरक्षकों द्वारा लोगों की पीट-पीटकरकी जा रही हत्या की बढ़ती घटनाओं का जिक्र किया।

    खड़गे ने कहा कि अल्पसंख्यक, दलित व महिलाओं को मोदी सरकार में निशाना बनाया जा रहा है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में आने और भीड़ द्वारा हत्या किए जाने पर सरकार का रुख स्पष्ट करने की मांग की।

    खड़गे को रोकते हुए भाजपा के निशिकांत दूबे ने कहा कि वह जिन मामलों का जिक्र कर रहे हैं, वह न्यायालय के अधीन है, तो ऐसे में वह इन पर चर्चा क्यों कर रहे हैं।

    दूबे का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने सरकार से पूछा कि उसने गोरक्षकों के खिलाफ कितने मामले दर्ज किए हैं और कितने लोगों को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने कहा, आप एक तरफ इन लोगों को अपना मानने से इनकार करते हैं, लेकिन इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।

    उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    सरकार पर हमला करते हुए खड़गे ने कहा, ये सभी अपराध हो रहे हैं, क्योंकि आप अपनी विचारधारा व अपने दर्शन लोगों पर थोपने का प्रयास कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीतीश का दावा, किसी में नहीं मोदी से मुकाबले का दम, 2019 में भी पीएम होंगे मोदी
    Next Article जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुर्का पहनकर आए आतंकियों ने बैंक से 5 लाख लूटे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव

    May 20, 2025

    आदिवासी अस्मिता का अपमान करना भाजपा की आदत : कांग्रेस

    May 20, 2025

    72 घंटे में भुगतान का वादा था पर किसानों को नहीं मिली फसल की कीमत : बाबूलाल

    May 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
    • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
    • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
    • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version