Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नीतीश का दावा, किसी में नहीं मोदी से मुकाबले का दम, 2019 में भी पीएम होंगे मोदी
    Top Story

    नीतीश का दावा, किसी में नहीं मोदी से मुकाबले का दम, 2019 में भी पीएम होंगे मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 31, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “बिहार में भाजपा के साथ नई सरकार बनाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पास महागठबंधन तोड़ने के आलावा और कोई विकल्प नहीं था। ”

    मीडिया को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा जो काम करने का तरीका है उससे समझौता नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि मेरे पास महागठबंधन तोड़ने के आलावा कोई विकल्प नहीं था। नीतीश ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद मैंने अपनी बात रखी थी।

    मुख्यमंत्री नीतीश ने इस दौरान आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लालू यादव ने कुछ भी साफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि लालू तेजस्वी यादव पर कुछ नहीं बोले। नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने को बिहार की जनता के हित में लिया गया फैसला करार दिया।

    मौजूदा राजनीति का हवाला देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की क्षमता किसी में नहीं है, वह अपारजेय हैं। 2019 में मोदी की ही जीत होगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘महागठबंधन फिर से बन सकता है लेकिन उसमें शामिल दलों को कुछ ऐसा करना होगा जिससे की हमारी जवाबदेही बाहर आसानी से तय हो सके।’

    नीतीश ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद पहली बार बयान देते हुए लालू यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लालू को बताना चाहिए कि वो वोट के लिए सेक्यूलरिज्म की बात करते हैं या बेनामी संपत्ति जमा करने की। नीतीश ने कहा कि सेक्यूलरिज्म के नाम पर बेनामी संपत्ति अर्जित करना और धन कमाना मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। नीतीश ने कहा अगर लालू के पास बेनामी संपत्ति नहीं है, तो उन्हें सफाई देनी चाहिए।

    एनडीए में शामिल होने के बारे में नीतीश ने कहा कि हमें भाजपा के शीर्ष नेताओं ने आमंत्रित किया था। जिसके लिए पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया था। हालांकि भाजपा में मेरा जाना पहले से तय नहीं था। मेरा कास्ट बेस पर नहीं मास बेस में विश्ववास है।

    लालू यादव और उनके परिवार पर सीबीआई की कार्रवाई पर नीतीश कुमार ने कहा कि रेड के बाद मैंने कई बार लालू यादव से बात की। सीबीआई की रेड पर लालू यादव ने बीजेपी को नया पार्टनर मिलने की बात कहते हुए शुक्रिया कहा, जिसका बहुत गलत संदेश गया।

    इस दौरान नीतीश ने कहा कि वे विपक्ष के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा को कोई एतराज नहीं है।

    नीतीश कुमार ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग के बाद तेजस्वी यादव उनसे मिले। इस दौरान तेजस्वी ने मुझसे पूछा कि आप ही बता दें कि क्या सफाई दूं। नीतीश ने कहा, ‘मैंने उनसे तथ्यों के साथ सफाई देने को कहा, लेकिन ऐसा लगा कि उनके पास सफाई देने के लिए कुछ नहीं था, वो स्पष्टीकरण देने की स्थिति में नहीं थे’। नीतीश ने बताया कि तेजस्वी यादव अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर जो सफाई दे रहे हैं, वो जनता को संतुष्ट नहीं कर पाई। तेजस्वी ने कहा कि भ्रष्टाचार का ये मामला तब का है जब वो नाबालिग थे। उन्होंने कहा कि ये तर्क उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को समझा सकता है, लेकिन आम जनता को नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक साल में 7 फीसदी से घटकर 0.4 फीसदी रह गई बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ
    Next Article कांग्रेस का सरकार पर गोरक्षकों को प्रोत्साहित करने का आरोप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

    May 21, 2025

    आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित

    May 21, 2025

    झारखंड में इस वर्ष समय से पूर्व दस्तक दे सकता है मॉनसून

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
    • अमेरिका के मशहूर टेलीविजन अभिनेता जॉर्ज वेंड्ट का 76 वर्ष की आयु में निधन
    • फिल्म ‘रेड 2’ बनी हिट मशीन, बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज
    • स्टॉक मार्केट में एक्रेशन फार्मा की कमजोर एंट्री से निराशा, लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट के बावजूद घाटे में निवेशक
    • सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी से उछला सोना, चांदी भी हुई लखपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version