Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»सीएम ने पलामू डीएसइ को किया बर्खास्त
    रांची

    सीएम ने पलामू डीएसइ को किया बर्खास्त

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 2, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पलामू जिला के जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आॅर्डर दिया है। सीएम मंगलवार को सूचना भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान उन्हें शिकायत मिली कि पलामू जिला के नव प्राथमिक विद्यालय पटसारा में पिछले एक साल से मिड डे मील योजना बंद है और बच्चों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। सीएम इस शिकायत पर भड़क गये। सीएम के सचिव सुनील वर्णवाल ने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर पलामू के जिला शिक्षा अधिकारी जिम्मेवार हैं। इसके बाद सीएम ने अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के आॅर्डर दिये।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आॅफिसर्स सिर्फ बैठकर सैलरी लेते हैं। फील्ड में नहीं जाते। ऐसे आॅफिसर्स का ट्रांसफर और सस्पेंशन नहीं, बल्कि सीधे बर्खास्तगी होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट तक केस लड़ेंगे, लेकिन इन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाये।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनसंवाद में कहा कि आॅफिसर्स जनता की समस्याओं को सुनें। उन्हें बेवजह परेशान नहीं करें। डीसी-एसपी हफ्ते में

    दो घंटे जनता से मिलें
    मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर और एसपी को सप्ताह में एक दिन आम जनता से दो-दो घंटे मिलने के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कुर्सी तोड़नेवाले अधिकारी को चिह्नित कर सस्पेंड नहीं डिसमिस करें। सस्पेंड, ट्रांसफर कोई इलाज नहीं है। कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत पलामू, गढ़वा, गिरिडीह और गोड्डा जिले से आती है।

    सही को सही और गलत को गलत बताने का माद्दा रखें अधिकारी
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार के अधिकारियों से कहा कि काम किसी का हो, चाहे वे बड़े से बड़े लोग हों या कोई गरीब, सही काम को सही और गलत काम को गलत बताने से नहीं कतरायें। कहा कि समस्या प्रगति पर है जिसे और तेज करना है। मुख्यालय स्तर पर भी बहुत समस्या लंबित है। इसलिए सभी विभाग के प्रमुख महीने में एक बार जनसंवाद में आयी समस्याओं की समीक्षा जरूर करें। क्योंकि जनता की समस्या के समाधान का अंतिम जगह जनसंवाद ही है। इसके बाद तो प्रधानमंत्री के पास ही समस्या के समाधान के लिए जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि अभी भी काफी कमी हमारे अंदर है। सरकार के अंदर भी काफी कमी है। कोशिश हमेशा करते रहना चाहिए, कोशिश से ही कामयाबी मिलती है।

    सर्वाधिक भ्रष्टाचार निचले स्तर पर 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी सर्वाधिक भ्रष्टाचार निचले स्तर पर है। अभियंताओं की शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल  दिया जाता है। सालों साल उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। निचले स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी कोई जिम्मेवारी नहीं समझता, नौकरी मिल गयी काम खत्म। ये नहीं चलेगा। सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि निचले स्तर पर बैठे अधिकारियों पर एक्शन लें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड धर्म स्वतंत्र विधेयक को मंजूरी
    Next Article कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों को मिली मंजूरी सांसद-विधायकों को घर बनाने के लिए कांके में मिलेगी जमीन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

    May 16, 2025

    भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

    May 16, 2025

    गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
    • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
    • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
    • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
    • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version