Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»दो लड़कियों ने की आत्महत्या
    स्पेशल रिपोर्ट

    दो लड़कियों ने की आत्महत्या

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 2, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली। दोनों ही घटना मंगलवार की है। पहली घटना धुर्वा थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने धुर्वा डैम से एक 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया है। युवती की पहचान अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू निवासी सरयू आनंद की बेटी पूजा आनंद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सरयू आनंद स्पेशल ब्रांच में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं।
    जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूजा आनंद का उसकी मां से कपड़ा खरीदने को लेकर झगड़ा हो गया था। इससे गुस्सा होकर वह अपनी सहेली के साथ घर से बाहर चली गयी। इसके बाद वह नहीं लौटी। इसी बीच उसकी सहेली घर वापस आ गयी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने धुर्वा डैम में एक लड़की का शव तैरता हुआ देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। युवती के पिता सरयू आनंद भी वहां पहुंचे और शव की शिनाख्त की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    शव के पास बैठ फफक पड़े पिता
    सरयू आनंद अरगोड़ा थाना में थाना प्रभारी भी रह चुके हैं। युवती के पास से एक स्मार्टफोन और हेडफोन भी बरामद किया है। वहीं युवती की मौत के बाद उसके घर में मातम का माहौल बन गया। पिता सरयू आनंद जैसे ही डैम पहुंचे तो अपनी बेटी के शव के सामने बैठकर रोने लगे। कहा-ऐसी उम्मीद नहीं थी कि तुम सुसाइड कर लोगी, तुम ऐसा कैसे कर सकती हो।
    वहीं दूसरी घटना गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड की है, जहां कांके रोड स्थित विनय शांति प्रीत अपार्टमेंट में मनोज मिश्र के यहां काम करने वाली धनबाद निवासी राखी कुमारी (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि राखी मनोज मिश्रा के यहां काम करती थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे राखी ने कमरे में पंखा से सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी अबु दुजाना
    Next Article कोहली की मां को सीबीआइ ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!

    May 15, 2025

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने बदल दी है विश्व व्यवस्था

    May 13, 2025

    सिर्फ पाकिस्तान को ठोकना ही न्यू नार्मल होना चाहिए

    May 12, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
    • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
    • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
    • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
    • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version