Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आज सारे चोर परेशान है मोदी जी को कैसे रोका जाए: बाबूलाल मरांडी 
    Jharkhand Top News

    आज सारे चोर परेशान है मोदी जी को कैसे रोका जाए: बाबूलाल मरांडी 

    adminBy adminApril 15, 2024Updated:April 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सारे चोर परेशान, मोदी को कैसे रोकें: बाबूलाल
    -बेड़ो में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयजित
    -प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम में हुए शामिल
    आजाद सिपाही संवाददाता
    बेड़ो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी दे रहे हैं कि देश का कोई गरीब भूखा नहीं रहेगा। नरेंद्र मोदी ने रविवार को संकल्प पत्र जारी किया है, इसमें कहा है कि 70 साल से ऊपर सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड देंगे। आज सारे चोर परेशान हैं, मोदी जी को कैसे रोका जाये। विपक्ष कह रही है हमलोगों की दुकानदारी बंद कर देंगे। बाबूलाल सोमवार को लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के मांडर प्रखंड के बेड़ो में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार सीटें जीत कर फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

    हेमंत सोरेन पर साधा निशाना:
    बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन जब मुख्यमंत्री थे, नदी नाला से बालू तक नहीं छोड़ा, दिल्ली बंबई से दलाल को बुलाते हैं और बालू को लुटाते हैं। लोहा लूटा, कोयला लूटा, पत्थर लूटा। हेमंत सोरेन ने झारखंड को दलालों के हाथों सौंप दिया था। कौन सा मुख्यमंत्री है जो अपने और अपनी पत्नी के नाम से खदान लीज पर लिया हो। इसी लिये हेमंत सोरेन जेल में हैं। इंडी गठबंधन कहता है भाजपा की सरकार बनेगी, तो जमीन लूट लेगी। झारखंड बनने के 13 साल झारखंड में भाजपा की सरकार रही कोई बता दे, कहां जमीन लूटा है। बाबूलाल ने लूटा दल, अर्जुन मुंडा ने लूटा, रघुवर दास ने लूटा। बता दे किसने एक इंच भी जमीन लूटा। लूटा तो हेमंत सोरेन ने है, कांग्रेस के लोगों ने लूटा है। हेमंत सोरेन की कहां कहां जमीन नहीं है। 100 से ज्यादा डीड तो मेरा पास पड़ा है। झारखंड के हर बड़े शहरों में उनकी जमीन है। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि देश को लूटने वाले मोदी को रोकना चाहते हैं।

    10 साल में जिताना विकास हुआ, पहले कभी नहीं:
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना भाजपा ने की है। पहले जयपाल सिंह मुंडा ने राज्य की मांग की, तो उन्हें कांग्रेस में शामिल करा दिया गया। शिबू सोरेन को पैसा देकर चुप करा दिया गया। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य बनाया। देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर शासन किया, जबकि भाई नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विगत दस साल से सत्ता में है। आज दस वर्षों में जितना विकास हुआ है, पहले कभी नहीं हुआ। भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, मुस्लिम महिलाओं के अधिकार के लिए तीन तलाक जैसे नियम को खत्म करने का साहसिक कार्य किया। केंद्र सरकार जल्द ही जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का कार्य करेगी। बाबूलाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी संविधान को धर्मग्रंथ मानते हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए 80 बार संविधान संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईसाई मुस्लिम विरोधी नहीं है। पिछले दस वर्षों से देश में कोई दंगा फसाद नहीं हुआ है। जबकि सभी समुदाय के लोगों को बराबर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बाबूलाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सपना 2047 तक देश को विकसित देश बनाने का है। आप बूथ स्तर के कार्यकतार्ओं पर पूरी जिम्मेदारी लोकसभा चुनाव जिताने की है। पिछली बार बहुत कम वोट से जीत हुई थी। इस बार दस प्रतिशत वोट बढ़ाकर 56 प्रतिशत वोट भाजपा को दिलाना है। 13 मई को चुनाव है, इस बार समीर उरांव को सांसद बनाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा का 400 पार का नारा सिर्फ जुमला है: चंपाई सोरेन
    Next Article भाजपा के संकल्प पत्र में खूंटी को भी मिला है महत्वपूर्ण स्थान : अर्जुन मुंडा
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version