Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»छोटे बालू घाटों को रघुवर ने सौंपा पंचायतों के हाथ
    रांची

    छोटे बालू घाटों को रघुवर ने सौंपा पंचायतों के हाथ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 12, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए छोटे बालू घाटों को पंचायतों के हवाले कर दिया है। साथ ही नीलाम नहीं हुए 170 बालू घाटों को जेएसएमडीसी को सौंपा है। नीलाम हुए घाटों को अब अवधि नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। अवधि समाप्त होने पर इसका संचालन जेएसएमडीसी करेगा। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर शुक्रवार को मुहर लगायी गयी। इसके अलावा कैबिनेट ने 11 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। उद्योग एवं खान-भूतत्व विभाग के सचिव सुनील वर्णवाल ने बताया कि बालू घाटों को पहली बार दो श्रेणियों में बांटा गया है। छोटे बालू घाट पूरी तरह से नि:शुल्क रहेंगे और करमुक्त रहेंगे। यहां से कोई भी बालू निकाल सकेगा, लेकिन बालू को जमा नहीं किया जा सकेगा। उत्खनन के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति की जरूरत नहीं होगी।
    श्री वर्णवाल ने बताया कि उद्योग खान एवं भूतत्व विभाग के प्रस्ताव खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 15 के अंतर्गत झारखंड स्टेट सैंड माइनिंग पॉलिसी 2017 को अधिसूचित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसी के तहत बालू घाटों को दो श्रेणी में बांटा गया है। बताया कि पंचायतें बालू घाटों के मेंटेनेंस के लिए मामूली दर चार्ज करेगी, लेकिन इस दर का निर्धारण भी राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। अब अधिक चार्ज नहीं लिया जा सकेगा। इसके अलावा छोटे घाटों से बालू उत्खनन मशीन के माध्यम से नहीं होगा। बताया कि द्वितीय श्रेणी में वाणिज्यिक उपयोग के लिए बड़े बालू घाटों से जेएसएमडीसी (झारखंड राज्य खनिज विकास निगम) के माध्यम से खनन और बिक्री का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जेएसएमडीसी एनजीओ और अन्य संगठनों को बालू खनन का ठेका देगा। जितनी बिक्री जेएसएमडीसी कर पायेगा, उतना ही खनन कार्य होगा। बरसात के मौसम को देखते हुए नियमानुसार स्टॉक रखने का भी प्रावधान किया गया है। खान सचिव ने बताया कि बालू की बिक्री आॅनलाइन होगी और पैसा जमा करने के बाद जेएसएमडीसी की ओर से परमिट लेकर चालान और डिस्पैच का काम पूरा किया जायेगा। बताया कि इसके लिए जेएसएमडीसी को 15 प्रतिशत राशि दी रखेगा, शेष राशि निगम राज्य सरकार के खाते में जमा करायेगा। इसके अलावा बालू खनन में टेक्नोलॉजी का भी समुचित ध्यान रखा गया है, जिसके तहत जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी, सर्विलांस सिस्टम और आॅनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था होगी।
    श्री वर्णवाल ने बताया कि राज्य में अभी 170 बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं की जा सकेगी, जबकि जिन 440 घाटों की बंदोबस्ती हो चुकी है, इन घाटों की बंदोबस्ती की अवधि समाप्त होने या निरस्त करने के बाद निगम की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल निगम को पांच वर्षों के लिए यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है, लेकिन एक वर्ष बाद कार्यों की समीक्षा होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मुस्लिम असुरक्षित’ बयान पर घिरे अंसारी, बुद्धिजीवी बोले- पद छोड़ने के वक्‍त ही यह ज्ञान हुआ?
    Next Article मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट फिर प्रवर समिति के हवाले, विधानसभा से तीन विधेयक पारित
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    May 18, 2025

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version