Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुजफ्फरनगर रेल हादसाः अबतक 6 की मौत, 50 से ज्यादा जख्मी
    Top Story

    मुजफ्फरनगर रेल हादसाः अबतक 6 की मौत, 50 से ज्यादा जख्मी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 19, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर के खतौली में हुआ रेल हादसा

    • शाम 5 बजकर 46 मिनट पर हुआ हादसा
    • पटरी से उतरे पुरी-हरिद्वार-कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के छह डिब्बे
    • हादसे में 6 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर
    • घटना की सूचना के बाद रेलवे और हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसर मौके पर रवाना
    • एनडीआरएफ की टीम भी की गई मौके पर रवाना
    • ट्रेन हादसे में आतंकी साजिश की जांच के लिए यूपी एटीएस भी खतौली के लिए रवाना
    • रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर 9760534054/5101

    अफसरों के साथ घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा

    दुर्घटना के बाद रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मौके के लिए रेलवे अफसरों के साथ रवाना हो गए हैं.

     

    मौके पर पहुंची एंबुलेंस, घायलों को ले जाया जा रहा है अस्पताल

     

    मुजफ्फरनगर जिले की सभी एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर पीड़ितों की मदद में जुटा है. 9 पीएसी कंपनियों को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं.

    मुजफ्फरनगर के अलावा आस-पास के जिलों के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

    6 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल होने की खबर

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली के पास पुरी-हरिद्वार-कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अबतक 6 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है. इसके अलावा 50 से भी ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

    जानकारी के मुताबिक, ये हादसा मुजफ्फरनगर के खतौली के पास शाम 5 बजकर 46 मिनट पर हुआ है. दुर्घटनाग्रस्त होने वाली पुरी-उत्कल एक्सप्रेस पुरी से हरिद्वार जा रही थी.

    सीएम योगी ने दिए तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ‘रेल हादसे में घायल यात्रियों का समुचित इलाज होगा, हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दे दिए गए है.’

     

    रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश

     

    दुर्घटना के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि वह खुद हालात पर नजर रख रहे हैं. उच्च अधिकारियों को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दे दिये गये हैं. पीड़ितों को तेजी से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत और चीन के बीच संघर्ष और खुलकर होने की आशंका: US कांग्रेस की रिपोर्ट
    Next Article झारखंड: भीड़ ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला, चोटी कटवा होने का था शक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

    May 18, 2025

    JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत

    May 18, 2025

    बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
    • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
    • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
    • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
    • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version