रांची। झारखंड छात्र मोर्चा रांची का प्रतिनिधिमंडल झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास से मिलकर छात्राओं के संबंधित समस्याओं दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने कहा कि छात्राओं को जो मेस का खाना दिया जा रहा है वह स्वास्थ के दृष्टि से काफी नुकसानदेह है। छात्राओं के मेस की व्यवस्था को वैक्लिप किया जाये। विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस पिकेट की व्यवस्था किया जाये। कुलपति ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मेस को छात्राओं के लिए वैक्लिप व्यवस्था और खाने के गुणवत्ता में सुधार करने का आदेश जारी किया और कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा मेस में खाने का बाध्य नहीं किया जायेगा।
मौके पर जेसीएम रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, संगठन सचिव इरफान खान, उपाध्यक्ष अमन ठाकुर, उपाध्यक्ष अतिकुर रहमान, अध्यक्ष मनीष राणा, सचिव अल्ताफ राजा और छात्राओं में कुमारी तान्या, विशेष सिंह, शिखा कुमारी, खुशी कुमारी आदि शामिल थे।